Hanuman Chalisa

न्यूमरोलॉजी 2016 : अंकों के आधार पर कैसा रहेगा यह साल

श्री रामानुज
* अंक विज्ञान से जानिए क्या लाया है 2016 आपके लिए 


 
 
अंक 1 - 
 
अंक 1 का स्वामी सूर्य है। इस साल आरामदायक वस्तुएं, वैभव की वस्तुएं और मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। 2016 परिवार के लिए शुभ है। सारी घरेलू परेशानियां अपने आप दूर हो जाएंगी। प्रेम के लिए अच्छा समय है। सौंदर्य प्रसाधनों का व्यापार शुरू करें तो लाभ होगा।




 



नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी और मनचाहा स्थानांतरण हो जाएगा। यह वर्ष व्यापार के लिए शुभ है। अप्रत्याशित धन लाभ होगा। पढ़ाई में निश्चित ही सफलता मिलेगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होंगे। वाहन, धन, बच्चों से सुख मिलेगा। 



 

अंक 2 - 


 
इस साल व्यक्तित्व विकास होगा और नए मित्र मिलेंगे और वे आपकी सफलता में सहायक होंगे। आने वाला समय महत्वपूर्ण होगा। लक्ष्य सुनियोजित तरीके से मिलेगा। किसी के साथ भी साझेदारी करने से बचें। धोखाधड़ी की संभावनाएं हैं। 2 अंक वाले जातक इस साल चंद्र ग्रहण से प्रभावित रहेंगे। अत: मासिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

पुराने मित्रों और संबंधियों के साथ रिश्ते मजबूत बनाएं। अपने कुछ स्वार्थी मित्रों से दूर रहने की कोशिश करें। भू-संपत्ति से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। इस साल नए भवन या स्थान जाने का योग है। सरकारी कोष से सहायता मिल सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहायता मिलेगी। 


 
 

 

अंक 3 - 
 
इस साल परेशानियां और बाधाएं बढ़ेंगी। मित्र और निकट के लोग ही मुश्किलों को बढ़ाएंगे। व्यापार में भी परेशानियां होंगी। आर्थिक रुकावटें आ सकती हैं। 


परेशानियों से निराश ना हों और साहस बनाए रखें तो परेशानियां अपने आप दूर हो जाएंगी। व्यापार में जोखिम ना उठाएं, हानि हो सकती है। वरिष्ठ जनों के साथ बहस करने से बचें। मुकदमे में सफलता मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ज्योतिषियों के लिए यह वर्ष शुभ है। 


 
 

 

अंक 4 - 
 
इस अंक के लोगों पर राहु का विशेष प्रभाव रहता है। अगर अपनी शक्ति और साधनों का सही में प्रयोग करें, तो इस साल भाग्य बदल जाएगा। अपनी शक्तियों का प्रयोग रचनात्मक कार्यों के लिए करें। यह वर्ष स्वास्थ के लिए ठीक नहीं रहेगा। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें। इस साल व्यापार में आश्चर्यजनक लाभ होंगे। अगर आप पहले से ही व्यापार में हैं तो इसका विस्तार कीजिए। 



नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिजन खुश रहेंगे। व्यापार या यात्रा करने के उद्देश्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इस साल सफलता कड़ी मेहनत और लगन पर निर्भर करती है। पुराने किसी मुकदमे में निपटारा पक्ष में होगा। 


 
 










अंक 5 - 
 
आपके जीवन का यह महत्वपूर्ण वर्ष है। अधिकतम लाभ कमाने के लिए सुनियोजित तरीके से नया व्यापार शुरू करें। इस वर्ष कुछ लाभदायक महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। नए लोगों के साथ संबंध सफलता में सहायक होंगे। भय, तनाव और दोष से मुक्त रहेंगे। समाज और राजसी पक्ष में यश मिलेगा। 



परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। भाई-बहनों के साथ प्रेम बढ़ेगा। इस साल आपको संपत्ति मिल सकती है। नई वस्तुएं प्राप्त होंगी। छात्रों के लिए शिक्षा संबंधी प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपनी योजनानुसार कार्य करना शुरू करें। मुश्किलें जो आप पिछले कुछ समय से महसूस कर रहे हैं दूर हो जाएंगी।  


 

 

अंक 6 - 
 
यह एक निपुण अंक है। यह वर्ष शुभ और उन्नति का है। वो सभी कार्य जो सालों से अधूरे पड़े हैं पूरे हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टि से यह साल अत्यधिक लाभदायक है। अपने से ही आपको लाभ होंगे। व्यक्तित्व ऊंचा उठेगा और यश, आदर और मान मिलेगा। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। व्यापारिक दृष्टि से यह वर्ष लाभदायक होगा। 



कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़ें। वे सभी व्यक्ति जो आपके संपर्क में आएंगे आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। इस साल आपको व्यवसाय में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शैक्षिक परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। कुछ भी लिखते या हस्ताक्षर करते समय कागज को ध्यान से कई बार पढ़ें। सभी कार्य सुनियोजित तरीके से करें। 
 

 

 

अंक 7 - 
 
यह वर्ष सफलता का वर्ष का होगा। जीवन में नए सकारात्मक परिवर्तन होंगे। व्यापार और मनोरंजन हेतु विदेश यात्रा का योग है। साझेदारी का व्यापार लाभदायक होगा। बोलने से पहले सोचें नहीं तो परेशानी हो सकती है। किसी भी दस्तावेज को पढ़े बिना हस्ताक्षर ना करें। 



व्यापार के लिए और व्यापार विस्तार के लिए यह साल लाभदायक है। प्रतियोगिता के मामले में आपको सफलता मिलेगी। उन्नति के लिए यह वर्ष अच्छा है। कई सारे मित्र बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। यह यादगार साल रहेगा। 

 

 

अंक 8 - 
 
इस साल बाधा आएगी लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। कार्य पूरे हो जाएंगे लेकिन कुछ कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ेगा। इसलिए धैर्य ना छोड़ें। आलस का त्याग करें। इस साल सफलता आपकी मेहनत पर निर्भर करेगी ज्यादा काम करेंगे तो ज्यादा सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से यह साल अच्छा है। आय के साधन बढ़ेंगे।
बचत आपको शक्ति देगी। 




एक नया व्यापार शुरू कर सकते हैं या एक नया मकान खरीद सकते हैं। अपने भविष्य के लिए योजनाएं बनाएं और इसी साल उन पर काम करना शुरू कर दें। यह साल शुभ कार्यों का है। अविवाहितों के लिए खुशखबरी आ सकती है। अगर विवाहित हैं तो घर संतान होगी या कुछ शुभ उत्सव होगा। 


अपनी शक्ति को व्यर्थ की बातों में न गंवाए। यदि आप सक्रिय रहे तो भाग्योदय होगा। विदेश जाने की संभावना है। धार्मिक उत्सवों में हिस्सा लेंगे। 


 
 

 


अंक 9 - 
 
यह साल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक भाग्यशाली साल रहेगा। ज्ञान बढ़ेगा और आंतरिक क्षमताएं विकसित होगी। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। किसी घटना के द्वारा धन मिलने की ज्यादा संभावनाएं हैं। माता-पिता, सास-ससुर या लॉटरी से मिल सकता है। यह वर्ष इच्छा पूर्ति का है। 



कोई शुभ कार्य होगा। आपके भाई-बहन की शादी या ऐसा ही कुछ आप करवाएंगे। समाज में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यश मिलेगा। मित्रों और संबंधियों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी संगठन में कार्यरत व्यक्तियों को लाभ होगा। वरिष्ठ जनों से बहस हो सकती है। 



शिक्षा और व्यापार से संबंधित प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे आपको अपनी इच्छानुसार फल मिलेगा। 


शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

बुधादित्य और गजलक्ष्मी योग का दुर्लभ संयोग, 5 राशियों पर होगी धन-वर्षा

Rambha Teej Date 2026: रम्भा तीज व्रत पूजन के मुहूर्त, उपाय और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जून, 2026)

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!