Hanuman Chalisa

2016 में भारत के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे...

पं. उमेश दीक्षित
* जानिए क्या कहते हैं वर्ष 2016 में भार‍‍त के सितारे
* जानिए क्या कहता है 2016 में भार‍‍त का भविष्‍य 


 
इस वर्ष राजा शुक्र, मंत्री बुध, रक्षा मंत्री बुध ग्रह हैं। यह वर्ष देश व सरकार के लिए अग्निपरीक्षा का रहेगा। महंगाई पर नियंत्रण की कोशिश नाकाम रहेगी। नित नई आर्थिक व सामाजिक समस्याएं खड़ी होंगी। योजनाएं बनेंगी किंतु लागू करने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से बाहर से कर्ज लेना पड़ सकता है। खाद्य पदार्थों की कमी रह सकती है। कृषि प्राकृतिक आपदाओं की वजह से प्रभावित रहेगी। जमीन व मकान संबंधी उठाव पूर्वार्द्ध के पश्चात होगा। सरकार और विपक्ष में ठनी रहेगी। सहयोग नहीं मिलेगा। 



 
प्राकृतिक आपदा जैसे भूकम्प, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, बाढ़, सूखा आदि से त्राहि-त्राहि हो सकती है। आए दिन दुर्घटनादि जैसे रेल, विमान, बस तथा अग्नि आदि दुर्घटना से जान-माल का नुकसान होगा। आतंक पर नियंत्रण करना भारी पड़ेगा। 
 
पड़ोसियों से बनती-बिगड़ती रहेगी। सीमा पर तनाव बना रहेगा। कुछ प्रदेशों में सत्ता-परिवर्तन संभव है। वर्ष के मध्य में बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उत्तर एवं पूर्व में काफी हलचल रहेगी। शेयर मार्केट में चढ़ाव कम व उतार ज्यादा रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें।
 
विश्व में कई स्थानों पर वक्री ग्रहों के कारण काफी उथल-पुथल रहेगी। युद्ध, आतंकी घटनाएं, सरकारों के उत्थान-पतन तथा प्राकृतिक घटनाओं का भारत पर काफी असर पड़ेगा। यवन देशों में अशांति रहेगी।
 


नए आविष्कार होंगे जिनका मानव जाति व देश के भविष्य में लाभ होगा। नए-नए हथियारों पर शोध होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। 
 
वाणिज्य की दृष्टि से अचल संपत्ति के भाव कम होंगे। वर्ष के उत्तरार्द्ध में भाव बढ़ेंगे। रूई, कपड़ा, सूत, रेडीमेड वस्त्र आदि में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं दिखेगी। सोना-चांदी व तांबा-प्लेटीनम में पूरे वर्ष उतार-चढ़ाव होंगे। पूछ-परख कम रहेगी। कभी कुछ अधिक तेजी देखने को मिल सकती है। गुड़ व शकर आदि में कुछ सुधार होगा। किराना सामान तथा अन्न-दाल आदि में तेजी रहेगी। कुल मिलाकर देश में निचले दर्जे के लोगों की स्थिति नहीं सुधरेगी।


 
बड़े लोगों की स्वार्थपरता के चलते सुधार नहीं होगा। लूटपाट-बलात्कार आदि की घटनाएं बढ़ेंगी। दिखावे के व्यापार में काफी सुधार होगा। फिल्म, फैशन, नाटक, केमिकल आदि के व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी बड़े नेता की दुर्घटना आदि में हानि संभव है।



शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

19 June Birthday: आपको 19 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार