Hanuman Chalisa

वर्ष 2015 में कैसा होगा करियर, क्या कहते हैं पं. दीक्षित

पं. उमेश दीक्षित
मेष - इस राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षा आदि में सफलता की संभावना है। यदि कोई फेरबदल करना चाहें तो मनमाफिक परिवर्तन हो सकता है। वर्ष के आरंभ में तथा मध्य में लक्ष्य साधने में चित्त नहीं लगेगा अन्यथा बुलंदियों पर पहुंचा जा सकता है। 


 

 
उपाय- हनुमान चालीसा के पाठ करें, शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से अस्थिरता हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार इत्यादि में वृद्धि होगी।

 
 


 


वृषभ - इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष विशेष सफलता एवं वृद्धिदायक रहेगा। अंतरद्वंद्व पर नियंत्रण रखना होगा तथा लक्ष्य के लिए कड़े प्रयास करना होंगे तभी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल स्थान परिवर्तन संभव है। कारोबार की वृद्धि होगी। नवीन कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। दिनचर्या ठीक रखें, वरना स्वास्थ्य साथ नहीं देगा।
 
उपाय- श्री दुर्गार्चन या शिवार्चन नित्य करें, लाभ होगा।
 
 


 


मिथुन - इस राशि के जातकों को मामूली प्रयास करने पर बड़ी सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने के प्रयास सफल रहेंगे। मनोनुकूल परिवर्तन तथा प्रवेशादि होंगे। नए संस्थानों में जुड़ने के आसार हैं जिनका भविष्य में लाभ मिलेगा। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। विशिष्ट एवं वरिष्ठ व्यक्तियों के सहयोग से व्यवसाय बढ़ेगा। 
 
उपाय- श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ शुभ रहेगा।
 
 


 


कर्क - इस राशि के जातकों को कड़ी मेहनत करना पड़ेगी। परिश्रम एवं एकाग्रता से कार्य सफलता देंगे। शुभ ग्रह होने से मनपसंद क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों की सलाह लें, सफलता मिलेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। संपत्ति की खरीदी संभव है। वाहन-मशीनरी पर व्यय होगा। पदोन्नति होगी। कार्यक्षेत्र के लिए लंबी यात्रा होगी। 
 
उपाय- शिवार्चन या दुर्गार्चन शुभ रहेगा।
 
 


 


सिंह - इस राशि के जातकों के भविष्य निर्माण में भाग्य का अच्‍छा साथ मिलेगा। बैंकिंग आदि परीक्षा में सफलता सुनिश्चित होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्‍छित सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को प्रमोशन तथा उच्च स्थान पर तबादले के योग हैं। तीर्थयात्राएं होंगी। संपत्ति की खरीदी या नवनिर्माण होगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। 
 
उपाय- सुंदरकांड का पाठ तथा हनुमान चालीसा के पाठ करें।
 
 

 


कन्या - इस राशि के जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में विशेष सफलता पा सकेंगे। कुछ बाधा का सामना करना पड़ेगा। विशेष परिश्रम निश्चित रूप से सफलता दिलाएगा। नौकरीपेशा विदेश यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय को अधिकाधिक बढ़ाने का अवस‍र मिलेगा। नए भूमि-भवन, वाहन-मशीनरी आदि के खरीदी के योग हैं। 
 
उपाय- अपने गुरु की सेवा तथा गुरु मंत्र तथा सूर्योपासना शुभ फल देगी।
 
 


 



तुला - इस राशि के जातक को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। सीए, एमबीए, एलएलबी इत्यादि में विशेष सफलता के योग हैं। यह वर्ष करियर के लिए विशेष समृद्धिकारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में तबादले घर वापसी के लिए होंगे। विशेष यात्राएं होंगी। व्यावसायिक संपत्ति की वृद्धि होगी। घर में आजीविका के साधनों की वृद्धि होगी। 
 
उपाय- हनुमानजी की आराधना तथा पीपल में दीपक व जल नित्य करना शुभ रहेगा।
 
 


 


वृश्चिक - इस राशि के जातक शिक्षा में कुछ बाधा प्राप्त करेंगे। मनोनुकूल सफलता के लिए कठिन श्रम करना पड़ेगा। अध्ययन के लिए संस्थानों में प्रवेश के लिए कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। स्थानांतरण के लिए विशेष प्रयत्न करना पड़ेंगे। व्यापार उद्योग में सफलता मिलेगी। मशीनरी आदि पर बड़ा खर्च हो सकता है।
 
उपाय- हनुमानजी की आराधना तथा सुंदरकांड का पाठ शुभ रहेगा।
 
 


 


धनु - इस राशि के जातकों की करियर संबंधी आकांक्षाएं पूर्ण होंगी। एकाग्रता की कमी हो सकती है। उच्च शिक्षा से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। विज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में सुगमता रहेगी। कार्य में अनुकूल परिवर्तन होंगे। दूसरों की जिम्मेदारियां भी संभालनी पड़ सकती हैं। विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। आवास परिवर्तन संभव है। व्यवसाय में नवीन अनुबंध होंगे।
 
उपाय- हनुमानजी की आराधना तथा बृहस्पति देवता की उपासना तथा व्रत शुभ रहेगा।
 
 


 


मकर - इस राशि के जातकों को करियर व शिक्षा के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ेगी। बुद्धि कौशल व वाणी चातुर्य से सफलता मिलेगी। पारिवारिक, आर्थिक व स्वास्थ्य कारण बीच में बाधा बन सकते हैं। कार्य में मनचाहे परिवर्तन नहीं होंगे। व्यापारिक उपक्रमों में व्यय वृद्धि होगी। आर्थिक समृद्धि के साधन बढ़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
 
उपाय- शिवजी की आराधना तथा मछलियों को चुगाना शुभ रहेगा।
 
 


 


कुम्भ - इस राशि के जातक इस वर्ष विशेष उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। कुछ रुकावटें हो सकती हैं। विभागीय परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी दूसरे क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। मनोयोग से अध्ययन सफलता प्रशस्त करेगा। नौकरीपेशा मनोनुकूल स्थानांतरण पा सकते हैं। आधुनिक साधानों की प्राप्ति से व्यवसाय में उन्नति होगी। संपत्ति पर खर्च होगा। 
 
उपाय- राहु-केतु के मंत्र जप तथा हनुमान चालीसा का पाठ शुभ रहेगा।
 
 


 


मीन - इस राशि के जातक करियर की दृष्टि से उपलब्धि प्राप्त करेंगे। राज्य की ओर से सहायता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षादि में मनमाफिक फल मिलेगा। समय का लाभ उठाएं। व्यावसायिक क्षे‍त्र में विस्तार होगा। कुछ बाधा होगी, जो धीरे-धीरे दूर होगी। इच्छित स्थान पर तबादला तथा कार्यक्षेत्र प्राप्त होगा। 
 
उपाय- शिवजी की आराधना तथा हनुमान चालीसा के पाठ शुभ फल में बढ़ोतरी करेंगे।


 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

50 साल बाद मीन राशि में शनि के साथ बना चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के लिए अलर्ट, 5 को राहत

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (8 अप्रैल, 2026)

08 April Birthday: आपको 8 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं