Hanuman Chalisa

मकर राशि : जानिए क्या लाया है नया साल आपके लिए

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
मकर  2015 : जानिए कैसे बीतेगा आपका यह साल 
 
 भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

मकर राशि वाले न अधिक लंबे, न ही ठिगने होते हैं। सुंदरता लिए हुए कुछ सांवलापन भी हो सकता है। इनके जीवन में शनि का सबसे अधिक प्रभाव रहता है। शनि की उच्च या स्वस्थिति उत्तम रहती है। ये तेल, लोहा, सीमेंट आदि के कार्य में सफल होते हैं।
 
जनवरी 
 
यह माह बहुत ही अच्छा समय है। मान-सम्मान खूब मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के अवसर मिलेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छे अवसर आएंगे और उच्च पद की भी प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम बहुत बढ़ा रहेगा। आप शत्रुओं पर बहुत हावी रहेंगे। 
 
फरवरी 
 
इस माह आर्थिक उन्नति के योग उत्तम हैं। खासकर व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए आय एक से अधिक स्रोतों से होगी। नए अनुबंध बनेंगे। निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होगी अतः लिए हुए निर्णय अत्यंत लाभकारी होंगे। पराक्रम में खूब वृद्धि होगी। धर्म के प्रति रुचि बहुत बढ़ी रहेगी। 
 
मार्च 
 
इस माह भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाग्य के भरोसे न रहें अतः कोई जोखिमभरा कार्य न करें। अनजान लोगों से सतर्क रहें। कोई बहुमूल्य वस्तु के नुकसान होने या खो जाने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है। 

 

 
अप्रैल 
 
माह के प्रारंभ में मन थोड़ा अशांत रहेगा। लोगों से दूर एकांत में रहने की प्रवृत्ति बनेगी। जो कुछ सोच रहे हैं, वह अभी संभव नहीं हो पाएगा अतः थोड़ा धैर्य से काम लें और सही समय का इंतजार करें। पारिवारिक सुख में खूब वृद्धि होगी। जीवनसाथी का खूब सहयोग मिलेगा। आप वैवाहिक बंधन में बंध सकते हैं। 
 
मई 
 
यह माह आपके लिए सुखद स्थिति लेकर आया है। आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, संतान से सुख, आय में अप्रत्याशित वृद्धि, पराक्रम में वृद्धि, पारिवारिक सुख की अधिकता, नए घर-वाहन का योग, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों में भी आपका प्रभाव बढ़ेगा। 
 
जून 
 
इस मास यदि आपको संतान प्राप्ति की संभावना है तो थोड़ी सतर्कता बरतें। हो सकता है आपकी छोटी-सी लापरवाही अत्यधिक नुकसान कर दे। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता का योग है। घर से या जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है अर्थात घर से दूर प्रवास की स्थिति बन रही है। संपत्ति विवाद यदि हो तो उसे टालने का प्रयास करें। 
 
 

जुलाई
 
इस मास क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी अचानक आई परिस्थिति के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। धनहानि का भी योग बन रहा है अतः आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी पुराने शत्रु से सावधान रहें। स्वास्थ्य के मामले में जरा भी लापरवाही न बरतें। साहस बना रहेगा। 
 
अगस्त 
 
इस माह जीवनसाथी से अचानक मतभेद उत्पन्न हो सकता है और उसका कारण आपके स्वभाव में परिवर्तन है। अपनी उग्रता पर नियंत्रण रखें। निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी अतः जोखिमभरे कदमों से परहेज करें। यदि अति अनिवार्य न हो तो व्यावसायिक यात्राएं टाल दें। 
 
सितंबर 
 
इस माह पेट संबंधी रोग उभर सकते हैं अतः इन मामलों में अधिक सावधानी की जरूरत है। शारीरिक और भौतिक सुख में वृद्धि के योग हैं, परंतु इसमें अधिक संलिप्त न हों। कर्मठता कम रहेगी, आलस्य और प्रमाद हावी रहेगा। समस्या के दौरान ऐनवक्त पर भाग्य का साथ मिलेगा, परंतु फिर भी भाग्य भरोसे कोई जोखिम न उठाएं। 

 

 
अक्टूबर
 
इस मास भाग्य में कमी महसूस करेंगे इस कारण आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है। किए हुए कार्यों के परिणाम पाने के लिए बहुत प्रयास करना होगा। जरूरी कामों के होने में बहुत देरी होगी जिससे कई बार धैर्य जवाब दे देगा और उस कार्य की महत्ता कम हो जाएगी। 
 
नवंबर 
 
इस माह समय अनुकूल न होने से धैर्य बनाए रखें। पिता या अपने से उच्च अधिकारियों से मतभेद उत्पन्न हो सकता है। पैतृक संपत्ति के विवाद में अभी न उलझें, क्योंकि परिणाम पक्ष में होने की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा अतः अपना खयाल रखें। वैसे इस प्रतिकूल परिस्थिति में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। 
 
दिसंबर 
 
इस माह जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। गलत तरीके से धन आने की संभावना बन रही है अतः बेहतर है कि लालच में न आएं और किसी विपरीत परिस्थिति में भी सही मार्ग पर अडिग रहें। राजनीतिक और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। नए वाहन और भूमि के लिए अच्छा अवसर है। समय के अनुसार निर्णय लें सफल होंगे।
 
मकर राशि वालों के लिए विशेष-
 
पूरे वर्ष राहु भाग्य स्थान में रहेगा, परिणामस्वरूप मकर राशि वालों के जीवन में अचानक अच्छी और बुरी चीजें होने की संभावना बनेगी। वर्ष मध्य पश्चात गुरु अष्टम में आ जाएंगे, जो आपकी राशि स्वामी के परम शत्रु हैं अतः स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
 
निम्न उपाय लाभकारी रहेंगे-
 
1. राहु भाग्य स्थान में उच्च के हैं अतः राहु का फायदा उठाने के लिए अपने से नीचे के कर्मचारियों तथा सेवकों को खुश रखें, जो लोग साफ-सफाई का काम करते हैं उन्हें अधिक से अधिक दान दें। साथ ही गाय को हरी घास और मूंग खिलाएं।
 
2. गुरु संबंधी चीजों का दान दें, जैसे पीले वस्त्र, पीले फल, चना, मिठाई और पढ़ने की सामग्री किसी बच्चे या धर्मस्थल पर दें, साथ ही मीठी और पीली चीजों का सेवन कम कर दें।
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (8 अप्रैल, 2026)

08 April Birthday: आपको 8 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं

बुध का मीन राशि में गोचर: इन 4 राशियों के बदलेंगे हालात, मिलेगा शुभ फल