suvichar

क्या कहते हैं महिलाओं के लिए वर्ष 2015 के सितारे

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
वर्ष 2015 शुक्र प्रधान है। शुक्र ग्रह स्त्री का कारक ग्रह है। अत: यह वर्ष विशेष महिलाओं के लिए लाभदायक रहेगा। शुक्र, सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में है। सूर्य, शुक्र के नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा में है। इस प्रकार एक-दूसरे के नक्षत्र में ग्रहों की स्थिति है। शुक्र वर्षारंभ में धन, कुटुंब, वाणी के भाव में उच्च के मंगल के साथ विराजमान है। इस साल महिलाओं की बेहतरी के लिए कारगर योजनाएं बनेगी व उन पर अमल भी होगा।


 

 
राजनीति में महिला वर्ग की विशेष भागीदारी रहेगी। आर्थिक रूप से महिलाएं सुदृढ़ होंगी। जिन युवतियों की जन्म तारीख 6, 15, 24 हैं, वे विशेष रूप से हर क्षेत्र में प्रगति करने में सक्षम रहेंगी। इन जन्म दिनांक वाली युवतियों, महिलाओं को ओपल पहनना अति शुभ रहेगा। जो युवतियां अविवाहित हैं और उपरोक्त जन्म तारीखों में उनका जन्म हुआ है वे विवाह के बंधन में बंधेंगी। बेरोजगार युवतियां भी रोजगार पाने में सफल होंगी। 
 
इस वर्ष युवतियों व महिलाओं को थोड़ी सावधानी भी रखनी होगी। अप्रिय घटना से बचाव के लिए सावधानी व सतर्कता जरूरी है। इस वर्ष कन्या संतति अधिक होगी। जिनके जन्म के समय शुक्र की स्थिति मजबूत होगी, वे सफलता अधिक पाएंगी। शुक्र की दशा अनुकूल व लाभदायक होगी। सौन्दर्य के प्रति महिलाओं का रुझान अधिक रहेगा। आभूषणों की खरीदारी अधिक होगी। इस वर्ष महिला वर्ग में साहस बल अधिक दिखेगा। 




ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं करें?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 मार्च, 2026)

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं