khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए, तुला राशि का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

Advertiesment
तुला राशि 2015
तुला राशि : वार्षिक भविष्यफल 2015 


 
तुला राशि के जातकों पर शनि की उतरती साढ़ेसाती से सेहत में सुधार होगा, पुराने रोगों में राहत मिलेगी। नवंबर के आस-पास चोट आदि लगने का भय उत्पन्न हो सकता है। संभल कर रहें। आमतौर पर पूरा साल अनुकूल ही रहेगा। 
 
इस राशि वालों का संतान से टकराव होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं जीवन साथी पर भरोसा कायम रखें। माता-पिता व निकट रिश्तेदारों से रिश्ते सामान्य रहेंगे।
 
नौकरीपेशा जातकों के कार्यस्थल के वातावरण में सुधार होगा एवं मनचाहे कार्यों को प्राप्त करेंगे। शासकीय कार्य करने वालों को अनपेक्षित लाभ होने की संभावना है। पदोन्नति के योग हैं। समय सही रहेगा। बेरोजगारों को भी रोजगार प्राप्त होगा।
 
व्यापार-व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए विदेश यात्रा के योग हैं। विदेश से व्यापार करने वालों को लाभ प्राप्त होगा। जून माह के बाद व्यापार में अड़ंगे आ सकते हैं और विरोधी परेशान करेंगे। यदि धीरज से काम लें तो वे पराजित होंगे।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi