Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए, सिंह राशि का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

Advertiesment
हमें फॉलो करें जानिए, सिंह राशि का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

आचार्य डॉ. संजय

सिंह राशि : वार्षिक भविष्यफल 2015 


 
इस राशि के जातकों पर शनि का ढैय्या होने से सेहत में बार-बार गिरावट आ सकती है। एक रोग के शमन होने पर कोई नया रोग हो सकता है। इस अशुभ समय से बचने के लिए हनुमानजी का पूजन लगातार करते रहे एवं पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस समय मीठे से परहेज करें तो बेहतर होगा। 
 
इस राशि वालों पर शनि का ढैय्या होने से परिवार में कोई परेशानी आने की संभावनाएं हैं। समस्त जिम्मेदारी का भार वहन करना होगा। मन अशांत होगा। परिवार का नेतृत्व करना पड़ सकता है।
 
शनि के कारण नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी एवं कई बार कार्य बदलने का मन बन सकता है, किंतु बदलना हितकर नहीं होगा। नौकरी बदलते समय थोड़ा धैर्य और समझदारी से काम लें अन्यथा नुकसान संभव है। 
 
व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक परेशानियां बनी रहेंगी। व्यापार बदलने का इरादा कतई श्रेयस्कर नहीं होगा। जुलाई बाद परिस्थितियां बदलेंगी और सुधार होगा। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi