Hanuman Chalisa

वर्ष 2015 : जानिए किस राशि वालों के साथ मिलेगा आपका दिल

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
वर्ष 2015 शुक्र प्रधान है। इस हिसाब से 15 का जोड़ 6 आता है, जो शुक्र प्रधान है। शुक्र ग्रह आकाश मंडल में खूबसूरत चमकता सितारा है।




 

प्रेम, कला, मनोरंजन का कारक होने से शुक्र प्रधान जातकों के लिए यह वर्ष वरदान साबित होगा। इस वर्ष युवतियों को काफी सावधानी बरतना होगी। शुक्र सेक्स का भी कारक है।

आइए जानते हैं राशि के अनुसार क्या कहते हैं आपके रोमांस के सितारे - 

 
 


 


-मेष राशि वालों के लिए शुक्र की राशि तुला सप्तम भाव में होगी अतः इनके लिए मेष राशि वालों से तालमेल उत्तम रहेगा। विशेष लगाव वाली बात रहेगी। सिंह राशि वाले आपके लिए भाग्यशाली रहेंगे। आपको इनसे उत्तम संतान होगी। धनु राशि वाले भी आपके लिए भी साबित होंगे। मकर राशि वालों से सामान्य स्थिति रहेगी।
 
 


 


- वृषभ राशि वालों के लिए सप्तम भाव में मंगल की राशि वृश्चिक होने से अच्छा तालमेल रहेगा। आपके लिए उत्तम जीवनसाथी कन्या राशि वाले रहेगें। मकर राशि वाले भाग्यवर्धक रहेंगे। कुंभ राशि वालों से उत्तम लाभदायक स्थिति में रहेंगे। तुला राशि वालों से नहीं बनेगी।
 
 


 


- मिथुन राशि वालों के लिए सप्तम भाव में धनु राशि होगी अतः ये जातक आपके सहयोगी के रूप में सफल साबित होने से लाभदायक रहेंगे। तुला व कुंभ राशि वाले जातक आपके लिए सुखद साबित होकर भाग्यवर्धक रहेंगे। आपका वृश्चिक राशि वाले से तालमेल नहीं रह सकता।
 
 


 


- कर्क राशि वालों के लिए सप्तम भाव में मकर राशि होने से वे उत्तम जीवनसाथी के रूप में होंगे। आपके लिए वृश्चिक राशि वाले व मीन राशि वाले सहयोगी होने के साथ भाग्यवर्धक भी रहेंगे। मीन राशि वालों से भाग्य में वृद्धि होगी। धनु राशि वालों से आपकी नहीं बनेगी।
 
 


 

- सिंह राशि वालों के लिए कुंभ राशि वाले सहयोगी होने के साथ-साथ उत्तम सहयोगी रहेंगे, वहीं गुरु की धनु राशि वाले सुखद रहेंगे। मेष वाले भाग्यशाली होने के साथ लाभदायक भी रहेंगे। मकर राशि वाले आपके लिए असहयोगवादी रहेंगे, साथ ही इनके साथ नहीं बनेगी।
 
 


 

- कन्या राशि वालों के लिए मकर राशि वाले सहयोगी रहेगें। आपको इनसे दिमागी लाभ रहेगा ।प्रेम संबंध भी ठीक रहेंगे। मीन राशि वाले भी सुखद साबित होंगे। विशेष रूप से वृषभ राशि वाले लाभदायक रहेंगे। कुंभ राशि वालों से नहीं निभेगी।
 
 


 


- तुला राशि वालों के लिए मेष राशि वाले सहयोगी व सफलतादायक रहेंगे। कुंभ राशि वालों से उत्तम बनेगी, वहीं मिथुन राशि वाले आपके लिए भाग्यशाली रहेंगे। आपके लिए मीन राशि वालों से नहीं बनेगी।
 
 


 


- वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र की राशि वृषभ वाले सुखदायी रहेंगे। गुरु की मीन राशि वालों से आपको काफी सहयोग के साथ विशेष लाभ रह सकता है। कर्क राशि वालों से सामान्य स्थिति रहेगी। आपके लिए मेष राशि वाले उत्तम जीवनसाथी नहीं हो सकते हैं। 
 
 


 


- धनु राशि वालों के लिए उत्तम जीवनसाथी के रूप में मिथुन राशि वालों से तालमेल अच्छा रहेगा। मेष व सिंह राशि वालों से सुखद स्थिति रहेगी। इनसे आपको सहयोग के साथ भाग्यवर्धक के रूप में सफलतम साबित रहेंगे। वृषभ राशि वालों से सदैव खटपट रहेगी।
 
 


 


- मकर राशि वालों के लिए कर्क राशि वालों से प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। वृषभ व कुंभ राशि वालों से अच्छा-खासा प्रेम रहेगा। ये आपके लिए उत्तम जीवनसाथी के रूप में होंगे। कन्या राशि वालों से आपका भाग्योदय होगा। मिथुन राशि वालों से आपसी तालमेल कम ही रहेगा व खटपट रहेगी।
 
 


 


- कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम जीवनसाथी के रूप में तुला व मकर राशि वाले रहेंगे। वही आपके लिए भाग्यवर्धक भी साबित होंगे। मिथुन राशि वालों से प्रेम संबंध ठीक रहकर सहयोगी के रूप में उत्तम साबित होंगे। कर्क राशि वालों से आपका तालमेल अच्छा नहीं रहेगा।
 
 


 


- मीन राशि वालों के लिए वृश्चिक राशि वाले उत्तम सहयोगी के रूप में साबित होंगे। कर्क राशि आपके लिए प्रेम संबंधों में उत्तम स्थिति बनाने में सहयोगी रहेगी। धनु राशि सुखदायक रहेगी। सिंह राशि वालों से अच्छी स्थिति नहीं रहेगी।
 
जिन जातकों का वर्ष के अंक से तालमेल बनता हो व उपरोक्त राशियों से भी तालमेल रहता हो, उनके लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा व जिनका वर्षांक से तालमेल न बनता हो, वे अपनी राशिनुसार तालमेल रखें। 

 

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

05 April Birthday: आपको 5 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope April 2026: 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, पढ़ें 6 से 12 अप्रैल तक

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

Numerology Horoscope: न्यूमरोलॉजी (अंक ज्योतिष) के अनुसार जानें साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 अप्रैल 2026)