Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्ष 2014 कैसा होगा आपके लिए

जन्म दिनांक से जानिए कितना शुभ है यह साल

Advertiesment
हमें फॉलो करें वर्ष 2014
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

* 2014 : व्यापार के लिए शुभ है यह वर्ष

* कैसा रहेगा नया साल, अंकशास्त्र के अनुसार

FILE


अंकशास्त्र के अनुसार नव वर्ष सदी का 14वां साल रहेगा।

14, 4 + 1 = 5 यह अंक बुध से संबंधित है। बुध ग्रह वणिक है अत: इसका प्रभाव व्यापार पर सर्वाधिक पड़ता है। जब वर्ष का अंक 5 हो तो निश्चिय ही भारत के व्यापारिक क्षेत्रों पर उन्नति का प्रभाव देखने को मिलेगा।

वर्ष 2014
FILE


जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 होगी उनके लिए यह वर्ष निश्चिय ही लाभदायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें सफलता मिलेगी। यदि व्यापार-व्यवसाय से जुड़े हैं तो उनको लाभ के साथ प्रगति के अवसर भी मिलेंगे।

इस तारीख में जन्मे पत्रकार, सेल्समैन, प्रकाशक, लेखक, व्यापारी, विद्यार्थी के लिए वर्ष 2014 उत्तम रहेगा।

जिनकी जन्मतारीख 1, 4, 7, 8, 10, 13, 16, 17, 19, 22, 25, 26, 28, 31 हैं, वे भी वर्ष 14 में लाभान्वित होंगे।

वर्ष 2014
FILE


जिनके कार्य में रूकावटें आ रही हैं, वे इस वर्ष दूर होंगी। अंक 1 सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, 5 के स्वामी बुध का मित्र है। वहीं 4 राहु का प्रतिनिधित्व करता है और बुध की राशि में उच्च का होता है। 8 शनि का प्रतिनिधित्व अंक है, बुध का अतिमित्र है। इस प्रकार 1, 4, 8 अंक वाले भी इस वर्ष लाभान्वित होंगे।

तारीख 1, 4, 5, 8, 10, 13, 14, 17, 19, 22, 23, 26, 28, 31 तारीखों में जिन्होंने जन्म लिया है, वह इस वर्ष विवाहित होंगे। संतान की ‍प्राप्ति होगी। अगर बेरोजगार है, तो वह भी प्रयास करने पर सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय से जुडे लोग भी प्रगति पाएंगे।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi