नए साल में तुला राशि के सितारेनए साल में तुला राशि के सितारे
जनवरी- पारिवारिक सहयोग के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी। जीवनसाथी के मामलों में सुधारजनक स्थिति पाएंगे। शत्रु पक्ष के साथ समझदारी से काम लेना होगा। संतान से लाभ रहेगा।
फरवरी- घर परिवार में सुखद कार्य होंगे। वाहनादि पर खर्च हो सकता है। मित्र वर्ग का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार व्यवसाय में प्रगति पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को ध्यान रखकर चलना होगा।
मार्च- शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक मामलों में समय सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यर्थ के खर्च से बचें। मन कुछ बैचेन-सा रहेगा।
अप्रैल- दैनिक व्यापार-व्यवसाय में समय सुखद रहेगा। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में मिलीजुली स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में समय ठीक रहेगा। नवीन कार्य सावधानी से करें।
मई- यह मास सावधानी रखने का है। हर कार्य बड़ी सावधानी से करें। व्यापार-व्यवसाय में समय ठीक रहेगा। नौकरीपेशा अपने कार्य में ध्यान रखकर चलें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष से बचें।
जून- पिछली समस्याओं का समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक मामलों में समय सहयोगवादी है। नवीन कार्य योजना बनेगी। नौकरीपेशा सुखद स्थिति पाएंगे। शत्रु पक्ष से चिंता दूर होगी।
जुलाई- समय का सदुपयोग कर आप अपने कार्य में सफल होंगे। मित्रों-स्वजनों का सहयोग लाभकारी रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
अगस्त- आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। मित्र वर्ग का सहयोग लाभकारी रहेगा। पारिवारिक सुख शांति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में समय उत्तम रहेगा। लेनदेन भी समय पर होगा। स्त्री पक्ष से लाभ रहेगा।
सितंबर- परिवार संबंधी कार्य में प्रगति आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। प्रसन्नतादायक समाचार सुनेंगे। नौकरी पेशा व व्यापार-व्यवसाय से जुडे़ व्यक्ति सावधानी रखें।
अक्टूबर- समझदारी से कार्य करना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में मिलीजुली स्थिति का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के मामलों में सभंलकर चलें। खर्च अधिक रहेगा।
नवंबर- समय का ध्यान रखकर चलना होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। बाहरी मामलों में सतर्कता बरतें। यात्रा में संभल कर चलना होगा। मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य के मामलों में लापरवाही ना बरतें।
दिसंबर- स्वप्रयत्नों से अपने कार्य में सफलता पाएंगे। जीवनसाथी की चिंता रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में समय ठीक रहेगा। परिवारिक चिंता भी दूर होगी। भाईयों का सहयोग मिलेगा।