3 अरुणाचल महिला खिलाड़ियों से संपर्क नहीं होने से परिवार वाले चिंतित, चीन की हो रही चौतरफा आलोचना

Webdunia
शनिवार, 23 सितम्बर 2023 (13:16 IST)
Asian Games एशियाई खेलों के लिए चीन का वीजा नहीं मिलने के बाद से Wushu वुशु खिलाड़ी मेपुंग लामगू से अरूणाचल प्रदेश में उनके परिवार वाले संपर्क नहीं कर पा रहे हैं जिससे वे काफी चिंतित हो गये हैं कि कहीं उसने अपने साथ कुछ कर नहीं लिया हो।अरूणाचल प्रदेश की तीन वुशु खिलाड़ियों को हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए चीन की यात्रा का वीजा नहीं मिला था जिसमें यह 20 वर्षीय मेपुंग लामगू भी शामिल थीं।

गुरुवार को वीजा नहीं मिलने की खबर आयी तो ईटानगर में पेशे से डाक्टर उनके भाई गांधी लामगू ने जब उनसे अंतिम बार बात की थी तो वह लगातार रोये जा रह थीं। लेकिन इसके बाद से उनका इस खिलाड़ी से संपर्क नहीं हुआ है।गांधी ने ईटानगर से PTI से कहा, ‘‘अब वह हमारा फोन भी नहीं उठा रही है और यह ‘स्विच ऑफ’ आ रहा है। हम उसके बारे में काफी चिंतित हैं कि कहीं वह रो रो कर कुछ कर ना ले। ’’

एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) के कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वे एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारतीयों में शामिल अरुणाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को ‘एक्रिडिटेशन’ देने से इनकार करने के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला वुशु खिलाड़ियों न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को शनिवार से यहां आधिकारिक तौर पर शुरू हो रहे एशियाई खेलों के लिए ‘एक्रिडिटेशन’ (मान्यता) देने से इनकार कर दिया गया है जो खिलाड़ियों के लिए वीजा के रूप में भी काम करता है।

इन तीनों खिलाड़ियों को वुशु दल के आठ अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार रात को भारत से उड़ान भरनी थी लेकिन उनका ‘एक्रिडिटेशन’ डाउनलोड नहीं हो पाया जिससे उन्हें रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा।अनुभवी प्रशासक रणधीर ने यहां पत्रकार सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने कल कार्य समूह के साथ भी बैठक की थी और इसे कार्य समूह की बैठक में उठाया गया है। वे इसे सरकार के समक्ष उठा रहे हैं और हम भी इसे सरकार के समक्ष उठा रहे हैं।

 उन्होंने कहा, ‘‘इस पर हम भी चर्चा कर रहे हैं। हमारी बातचीत सरकार की बातचीत से अलग है। हम ओसीए की ओर से इस मुद्दे को उठा रहे हैं।’’

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है लेकिन पूर्वोत्तर क्षेत्र के इस राज्य को चीन अपने क्षेत्र के रूप में देखता है।वुशु एक मार्शल आर्ट से जुड़ा खेल है और ऐसी मान्यता है कि इसकी शुरूआत चीन में हुई थी।

ओसीए के कार्यवाहक महानिदेशक विनोद तिवारी ने कहा, ‘‘यह कल हमारे संज्ञान में लाया गया और हम इस मामले पर आयोजन समिति के साथ बात कर रहे हैं और एक समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपको इसके बारे में सूचित करेंगे। हम अभी इस पर विचार कर रहे हैं।’’

ओसीए की आचार समिति के अध्यक्ष वेई जिजहोंग ने हालांकि दावा किया, ‘‘भारतीय खिलाड़ियों को चीन में प्रवेश के लिए वीजा दे दिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इन भारतीय खिलाड़ियों को चीन में प्रवेश करने के लिए पहले ही वीजा मिल चुका है। चीन ने किसी भी वीजा से इनकार नहीं किया है। चीन सरकार के नियमों के अनुसार हमारे पास उन्हें विभिन्न प्रकार के वीजा देने का अधिकार है। हम आगमन वीजा है, पेपर वीजा और पासपोर्ट वीजा करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से इन खिलाड़ियों ने यह वीजा स्वीकार नहीं किया। मुझे नहीं लगता कि यह ओसीए की समस्या है क्योंकि चीन के पास एक समझौता है कि वह प्रमाणित योग्यता रखने वाले खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा के लिए चीन आने दे। यह काफी स्पष्ट है। हमारी ओर से वीजा पहले ही जारी हो चुका है।’’

भारत सरकार ने भी इस मुद्दे पर चीन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है और कहा है कि नयी दिल्ली अपने हितों की रक्षा के लिए ‘उचित कदम’ उठाने का अधिकार रखता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि चीन के भेदभावपूर्ण व्यवहार के खिलाफ भारत के विरोध को दर्शाने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इन खेलों के लिए चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है।

बागची ने चीन की कार्रवाई को ‘पूर्व-निर्धारित’ तरीके से खिलाड़ियों को निशाना बनाने वाला बताते हुए कहा कि यह कदम एशियाई खेलों की भावना और उनके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों का उल्लंघन है और यह सदस्य देशों के खिलाड़ियों के खिलाफ स्पष्ट रूप से भेदभाव दर्शाता है।

यह पहली बार नहीं है जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव किया है। इस साल जुलाई में, भारत को विश्व विश्वविद्यालय खेलों के लिए अपनी वुशु टीम की चेंग्दू यात्रा रद्द कर दी थी। उस समय चीन ने खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी किया था, जिस पर सरकार ने नाराजगी जताई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश कोई विवादित क्षेत्र नहीं है, बल्कि भारत का अभिन्न हिस्सा है। अरुणाचल प्रदेश के पूरे लोग अपनी भूमि और स्थानीय निवासियों पर चीन के किसी भी अवैध दावे का दृढ़ता से विरोध करते हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को चीन की नाजायज कार्रवाई पर रोक लगानी चाहिए।’’(भाषा)<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : जब कोई न चला, चला अश्विन का बल्ला, अपने होम ग्राउंड में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

144 रनों पर 6 विकेट गंवा चुका था भारत, शतकवीर अश्विन और जड़ेजा ने की 195 रनों की साझेदारी

INDvsBAN गत विजेता भारत कल इस खेल में भिड़ेगा बांग्लादेश से

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी समरवीरा ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित

मीराबाई चानू का करियर खत्म नहीं हुआ है, कोच ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More