Publish Date: Thu, 20 Apr 2023 (11:53 IST)
Updated Date: Thu, 20 Apr 2023 (11:57 IST)
Akshaya tritiya griha pravesh muhurat 2023 : 22 अप्रैल को अक्षया तृतीया का शुभ दिन है। इसे दिन को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। अबूझ मुहूर्त में पूरे दिन को ही शुभ मुहूर्त माना जाता है अत: किसी भी समय गृह प्रवेश किया जा सकता है। फिर भी यदि आप शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो जानिए गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त।
नोट : हालांकि ज्योतिष के अनुसार अप्रैल में गृह प्रवेश के कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। 1, 3, 6, 11, 15, 20, 22, 29 और 31 मई को शुभ मुहूर्त है। लेकिन यदि फिर भी आप अक्षया तृतीया के शुभ दिन गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो निम्नलिखित मुहूर्त में करें गृह प्रवेश।
शुभ मुहूर्त:-
-
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त : प्रात: 07:51:19 से 12:19:56 तक।
-
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:12 से 01:03 तक।
-
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:35 तक।
-
अमृत काल : रात्रि 08:58 से 10:35 तक।
शुभ योग:-
-
त्रिपुष्कर योग : सुबह 06:17 से 07:49 तक।
-
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 11:24 से अगले दिन सुबह 06:16 तक।
-
अमृत सिद्धि योग : रात्रि 11:24 से अगले दिन सुबह 06:16 तक।
-
रवि योग : रात्रि 11:24 से अगले दिन 06:16 तक।