Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Akshaya Tritiya Daan : अक्षय तृतीया के ये 14 दान देंगे कई गुना शुभ वरदान

Advertiesment
Akshaya Tritiya Daan
अक्षय तृतीया के दिन दान को श्रेष्ठ माना गया है। चूंकि वैशाख मास में सूर्य की तेज धूप और गर्मी चारों ओर रहती है और यह आकुलता को बढ़ाती है तो इस तिथि पर शीतल जल, कलश, चावल, चना, दूध, दही आदि खाद्य पदार्थों सहित वस्त्राभूषणों का दान अक्षय व अमिट पुण्यकारी होता है।
 
माना जाता है कि जो लोग इस दिन अपने सौभाग्य को दूसरों के साथ बांटते हैं वे ईश्वर की असीम अनुकंपा पाते हैं। इस दिन दिए गए दान से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। सुख समृद्धि और सौभाग्य की कामना से इस दिन शिव-पार्वती और नर नारायण की पूजा का विधान है। चूंकि तृतीया मां गौरी की तिथि है कि इस दिन गृहस्थ जीवन में सुख-शांति की कामना से की गई प्रार्थना तुरंत स्वीकार होती है। गृहस्थ जीवन को निष्कंटक रखने के लिए इस दिन उनकी पूजा की जाना चाहिए।
 
अक्षय तृतीया के दिन यह 14 दान हैं महत्वपूर्ण : 
 
1. गौ :
 2. भूमि, 
3 . तिल, 
4. स्वर्ण, 
5 . घी, 
6. वस्त्र, 
7. धान्य, 
8. गुड़, 
9. चांदी, 
10. नमक, 
11. शहद, 
12. मटकी, 
13 खरबूजा  और 
14. कन्या 
 
इस दिन इन 14 तरह के दान का महत्व है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शरीर के डॉक्टर को पहचान लिया और साध लिया तो जिओगे 150 वर्ष




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi