कब है अक्षय तृतीया, इस बार नहीं खरीद पा रहे हैं सोना तो 5 चीजें पूजा में रखने से मिलेगा पुण्य 3 गुना

Webdunia
इस साल अक्षय तृतीया 14 मई 2021 को है। अक्षय तृतीया को सर्वसिद्ध मुहूर्त माना गया है। जिस तरह दीपावली के दिन लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है उसी तरह अक्षय तृतीया को भी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उपाय किए जा सकते हैं... 
 
अक्षय तृतीया पर बना है धन योग का संयोग 
 
अक्षय तृतीया पर चंद्रमा का शुक्र के साथ शुक्रवार को वृष राशि में गोचर, धन, समृद्धि और निवेश के लिए बहुत ही शुभ फलदायी है। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा संध्या काल में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में इस समय मंगल का संचार हो रहा है। ऐसे में चंद्रमा के मिथुन राशि में आने से यहां धन योग का निर्माण होगा।
 
लॉक डाउन के कारण अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप मात्र 5 रुपए की चीज घर में रखकर भी शुभता प्राप्त कर सकते हैं। 
 
1। मिट्टी का दीपक : मिट्टी की महत्ता सोने के बराबर है। अगर सोने की खरीदी न कर सके तो मिट्टी का कोई भी पात्र या मिट्टी का एक छोटा दीपक भी अक्षय तृतीया के दिन घर में शुभता ला सकता है। 
 
2। मौसमी फल : अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में मौसम के रसीले फल रखना भी शुभ होता है। आप कम से कम कीमत में अच्छे फल रख सकते हैं। 
 
3। कपास : अक्षय तृतीया पर 5 रुपए की कपास यानी रुई भी रखी जा सकती है। 
 
4। नमक : अक्षय तृतीया पर सेंधा नमक घर में रखना शुभ माना जाता है। लेकिन इस नमक का सेवन कतई न करें। 
 
5। पीली सरसो : मुट्ठी भर पीली सरसो रखने से मां लक्ष्मी का आशीष मिलता है। 
 
लॉक डाउन के कारण खरीदी सम्भव नहीं है तो घर में रखी सामग्री को शुद्धकर प्रयोग कर सकते हैं.....
अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त
 
तृतीया तिथि का आरंभ: 14 मई 2021 को प्रात: 05 बजकर 38 मिनट से।
तृतीया तिथि का समापन: 15 मई 2021 को प्रात: 07 बजकर 59 मिनट तक।
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त: प्रात: 05 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक
अवधि: 06 घंटा 40 मिनट

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

जूठे बचे भोजन का क्या करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

05 मई 2025 : आपका जन्मदिन

05 मई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Saptahik Rashifal 2025: मई माह के नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 May तक

Aaj Ka Rashifal: 04 मई 2025, क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

04 मई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख
More