Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : बीरबल की योग्यता

Advertiesment
हमें फॉलो करें बीरबल की योग्यता
akbar birbal story in hindi

दरबार में बीरबल से जलने वालों की कमी नहीं थी।
बादशाह अकबर का साला तो कई बार बीरबल से मात खाने के बाद भी बाज न आता था। बेगम का भाई होने के कारण अक्सर बेगम की ओर से भी बादशाह को दबाव सहना पड़ता था।

बादशाह अकबर के साले ने क्या मांग थी...


बीरबल की योग्यता
FILE


ऐसे ही एक बार साले साहब स्वयं को बुद्धिमान बताते हुए दीवान पद की मांग करने लगे। बीरबल अभी दरबार में नहीं आया था। अतः बादशाह अकबर ने साले साहब से कहा- 'मुझे आज सुबह महल के पीछे से कुत्ते के पिल्ले की आवाजें सुनाई दे रही थीं, शायद कुतिया ने बच्चे दिए हैं। देखकर आओ, फिर बताओ कि यह बात सही है या नहीं ?’

बादशाह ने क्या सवाल किया साले साहब से....


बीरबल की योग्यता
FILE


साले साहब चले गए, कुछ देर बाद लौटकर बोले- 'हुजूर आपने सही फरमाया, कुतिया ही ने बच्चे दिए हैं।'

'अच्छा कितने बच्चे हैं? बादशाह ने पूछा।

'हुजूर वह तो मैंने गिने नहीं।’

'गिनकर आओ।’

साले साहब ने क्या किया....


बीरबल की योग्यता
FILE


साले साहब गए और लौटकर बोले- 'हुजूर पांच बच्चे हैं?’

'कितने नर हैं…कितने मादा?' बादशाह ने फिर पूछा।

'वह तो नहीं देखा।’

'जाओ देखकर आओ।’

आदेश पाकर साले साहब फिर गए और लौटकर जवाब दिया- 'तीन नर, दो मादा हैं हुजूर।’

अपने साले से बादशाह ने अगला सवाल क्या पूछा...


बीरबल की योग्यता
FILE


'नर पिल्ले किस रंग के हैं?’

'हुजूर वह देखकर अभी आता हूं।’

'रहने दो…बैठ जाओ।' बादशाह ने कहा।

ब‍ीरबल के दरबार में हाजिर होने पर बादशाह ने क्या किया...

साले साहब बैठ गए। कुछ देर बाद बीरबल दरबार में आया। तब बादशाह अकबर बोले- 'बीरबल, आज सुबह से महल के पीछे से पिल्लों की आवाजें आ रही हैं, शायद कुतिया ने बच्चे दिए हैं, जाओ देखकर आओ माजरा क्या है!’

'जी हुजूर।' बीरबल चला गया और कुछ देर बाद लौटकर बोला- 'हुजूर आपने सही फरमाया…कुतिया ने ही बच्चे दिए हैं।’

बीरबल ने दिया सही जवाब और साबित की अपनी योग्यता...


बीरबल की योग्यता
FILE

'कितने बच्चे हैं?’

'हुजूर पांच बच्चे हैं।’

'कितने नर हैं…। कितने मादा।’

'हुजूर, तीन नर हैं…दो मादा।’

'नर किस रंग के हैं?’

'दो काले हैं, एक बादामी है।’

'ठीक है बैठ जाओ।’

बादशाह अकबर ने अपने साले की ओर देखा, वह सिर झुकाए चुपचाप बैठा रहा। बादशाह ने उससे पूछा- 'क्यों तुम अब क्या कहते हो ?’

उससे कोई जवाब देते न बना।
(समाप्त)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi