Aditya L1 mission : सौर मिशन आदित्य-एल1 की उलटी गिनती, PSLV C-57 से होगा लांच

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (09:35 IST)
Aditya L1 mission : सौर मिशन आदित्य-एल1 की उलटी गिनती आज से शुरू होगी। इस मिशन को 2 सितंबर को पूर्वाह्न 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना है। मिशन को PSLV C-57 से लांच किया जाएगा।
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी देश के महत्वाकांक्षी सौर मिशन ‘आदित्य-एल1’ का 2 सितंबर होने वाले प्रक्षेपण के लिए तैयारी कर रही है और इसके प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुक्रवार से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि रॉकेट और सैटेलाइट तैयार हैं। हमने प्रक्षेपण के लिए अभ्यास पूरा कर लिया है।
 
आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है।
 
मिशन को लैग्रेंजियन बिंदु-1 (L1) तक पहुंचने में करीब चार महीने का समय लगेगा। लैग्रेंजियन बिंदु-1 वह स्थान है, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल समान होता है।
 
यह सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का पहला समर्पित मिशन है जिसे इसरो ऐसे समय अंजाम देने जा रहा है जब हाल में इसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराकर देश को गौरवान्वित करने वाला इतिहास रच दिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान ने फिर किया ड्रोन अटैक, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

India-Pakistan War News : जम्मू से लेकर पठानकोट तक पाक ड्रोनों और मिसाइलों का हमला, तोफखाने से गोलीबारी, भारत का मुंहतोड़ जवाब

LIVE: पाकिस्तान के साथ युद्ध से जैसे हालातों के बीच PM आवास पर बड़ी बैठक, रक्षा मंत्री और तीनों सेनाध्यक्ष भी शामिल

India-Pakistan War News : ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमला Pakistan का बड़ा झूठ, भारत ने कहा कि तनाव को देना चाहता है सांप्रदायिक रंग

मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को तिहाड़ भेजा गया

अगला लेख
More