sundarkand

श्री बदरीनाथ की स्तुति | Badrinath ki stuti

WD Feature Desk
बुधवार, 22 मई 2024 (18:14 IST)
Badrinath ki stuti: भगवान बद्रीनाथ की पावन स्तुति प्रार्थना करने से सभी तरह के पाप मिट जाते हैं और व्यक्ति वैकुंठ लोक को प्राप्त होता है। प्रात: स्मरण और स्तुति से सभी तरह के कष्ट मिट जाता है। चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम में श्री बदरीनाथ जी विराजमान हैं। 
 
 
श्रीबदरीनाथ स्तुति
 
पवन मंद सुगंध शीतल,
हेममन्दिर शोभितम्।
निकट गङ्गा बहत निर्मल,
श्रीबद्रीनाथ विश्वम्भरम्।।
 
शेष सुमिरन करत निशिदिन
ध्यान धरत महेश्वरम्।
श्री वेद ब्रह्मा करत स्तुति
श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्।।
 
इन्द्र चन्द्र कुबेर दिनकर,
धूप दीप निवेदितम्।
सिद्ध मुनिजन करत जय जय,
श्रीबद्रीनाथ विश्वम्भरम्।।
 
शक्ति गौरि गणेश शारद,
नारद मुनि उच्चारणम्।
योग ध्यान अपार लीला,
श्रीबद्रीनाथ विश्वम्भरम्।।
 
यक्ष किन्नर करत कौतुक,
गान गन्धर्व प्रकाशितम्।
श्रीभूमि लक्ष्मी चंवर डोलैं,
श्रीबद्रीनाथ विश्वम्भरम्।।
 
कैलासमें एक देव निरंजन,
शैल-शिखर महेश्वरम्।
राजा युधिष्ठिर करत स्तुति,
श्रीबद्रीनाथ विश्वम्भरम्।।
 
श्रीबदरीनाथ (जी) की परम स्तुति
यह पढ़त पाप विनाशनम्।
कोटि तीर्थ सुपुण्य सुन्दर
सहज अति फलदायकम्।।
(समाप्त)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

11 सितंबर 1893: जब भारत के शाश्वत दर्शन ने विश्व को गुंजायमान किया

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

2027 की भविष्यवाणी: सत्ता परिवर्तन से सोने-चांदी के भाव तक, जानें कैसा रहेगा नया साल

बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा असर, जानें किसे मिलेगा धन-करियर का लाभ

गणेशोत्सव 10 दिनों का ही क्यों? जानिए बप्पा के आतिथ्य और महाभारत से जुड़ी यह रोचक गाथा

अगला लेख