श्री पितर जी की आरती | Shri Pitar Ji ki Aarti

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (15:30 IST)
Shri Pitar Aarti: पितृ श्राद्ध पक्ष में तर्पण, पिंडदा और पितृ पूजा के बाद पितरों की चालीसा, पितृ सूक्त का पाठ और पितृ कवच पाठ किया जाता है। अंत में पितरों की आरती उतारी जाती है। पितरों की कई आरतियां प्रचलित हैं परंतु यह आरती सबसे ज्यादा प्रचलित है। आओ पढ़ते हैं पितरों की आरती।
 
 
॥ श्री पितर आरती ॥
जय जय पितरजी महाराज,मैं शरण पड़यो हूँ थारी।
शरण पड़यो हूँ थारी बाबा,शरण पड़यो हूँ थारी॥
 
आप ही रक्षक आप ही दाता,आप ही खेवनहारे।
मैं मूरख हूँ कछु नहि जाणू,आप ही हो रखवारे॥
 
जय जय पितरजी महाराज।
 
आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी,करने मेरी रखवारी।
हम सब जन हैं शरण आपकी,है ये अरज गुजारी॥
 
जय जय पितरजी महाराज।
 
देश और परदेश सब जगह,आप ही करो सहाई।
काम पड़े पर नाम आपको,लगे बहुत सुखदाई॥
 
जय जय पितरजी महाराज।
 
भक्त सभी हैं शरण आपकी,अपने सहित परिवार।
रक्षा करो आप ही सबकी,रटूँ मैं बारम्बार॥
 
जय जय पितरजी महाराज।

Related News

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ पर उत्तर प्रदेश के शहरों में कब निकलेगा चांद?

महाभारत के 9 ऐसे श्राप जिन्होंने बदल दिया पूरा इतिहास

दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को निर्धारित, अधिकांश विद्वानों का शास्त्रसम्मत मत

Karwa chauth 2024: करवा चौथ पर इंदौर में कब निकलेगा चांद?

Karwa Chauth Vrat: इन 6 महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

धर्म संसार

धनतेरस पर क्यों खरीदना चाहिए धनिया, जानें इसका महत्व

धनतेरस पर क्यों खरीदना चाहिए नमक? जानिए इसके पीछे का कारण

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए, धनतेरस की खरीद से पहले जानिए महत्वपूर्ण बातें

Aaj Ka Rashifal: 19 अक्टूबर का दिन, किन राशियों के चमकेंगे सितारे, पढ़ें अपना भविष्यफल

19 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख
More