आरती श्री रामायण जी की | Aarti shri ramayan ji ki

WD Feature Desk
बुधवार, 17 जनवरी 2024 (10:39 IST)
aarti shri ramayan ji ki
Aarti shri ramayan ji ki: श्री वाल्मीकि रामायण या रामचरित मानस का पाठ करने के पूर्व श्री रामायण जी की पूजा और आरती की जाती है इस पाठ के अंत के बाद भी यह कार्य विधिवत रूप से किया जाता है। यदि आप श्रीरामायणजी की आरती लिखी हुई पढ़ना चाहते हैं तो आपके लिए यहां प्रस्तुत है- आरति श्रीरामायणजी की कीरति कलित ललित सिय पी की।
 
श्रीरामायणजी
 
आरति श्रीरामायणजी की,
कीरति कलित ललित सिय पी की।।टेक.।।
 
गावत ब्रहमादिक मुनि नारद,
बालमीक विग्यान-बिसारद।
सुक सनकादि सेष अरु सारद, 
बरनि पवनसुत कीरति नीकी।।आरति.।।
 
गावत बेद पुरान अष्टदस, 
छओ सास्त्र सब ग्रंथन को रस।
मुनि जन धन संतान को सरबस, 
सार अंस संमत सबही की।।आरति.।।
 
गावत संतत संभु भवानी, 
अरु घटसंभव मुनि बिग्यानी।
ब्यास आदि कबिबर्ज बखानी, 
कागभुसुंडि गरुड के ही की।।आरति.।।
 
कलिमल-हरनि बिषय रस फीकी, 
सुभग सिंगार मुक्ति जुबती की।
दलनि रोग भव मूरि अमी की, 
तात मात सब बिधि तुलसी की।।आरति.।।
 
संदर्भ: गीता प्रेस गोरखपुर आरती संग्रह
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी होगी सच, पाकिस्तान के होंगे 4 टुकड़े?

वास्तु ज्ञान: गृह निर्माण में 'ब्रह्म स्थान' का महत्व, जानें कहां होता है और करें यह सरल उपाय

राहु और मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु और मंगल का षडाष्टक योग, देश और दुनिया में 20 दिनों तक मचाएगा तबाही

मंगल और राहु मिलकर तय करेंगे कि कब पाकिस्तान से होगा युद्ध

सभी देखें

धर्म संसार

10 मई 2025 : आपका जन्मदिन

10 मई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

भारत पाक युद्ध: जैसलमेर वालों को फिर मिला तनोट की माता का सुरक्षा आशीर्वाद

भारत-पाक युद्ध के दौरान 4 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

Buddha Quotes: जीवन बदल देंगे आपका, गौतम बुद्ध के 10 प्रेरक विचार

अगला लेख
More