dharma sangrah
✕

आरती कीजे श्रीरामलला की : रामलला की आरती

WD Feature Desk
सोमवार, 22 जनवरी 2024 (13:10 IST)
aarti shri ram lala ki
Aarti shri ram lala ki| भय प्रकट कृपाल दीनदयाल के अलावा राम लगा की आरती आरती कीजे श्रीरामलला की भी गायी जाती है। यहां पर आप रामलला की पूजा के साथ आरती करें और रामजी को प्रसन्न करें।
 
 
आरती कीजे श्रीरामलला की । पूण निपुण धनुवेद कला की ।।
 
धनुष वान कर सोहत नीके । शोभा कोटि मदन मद फीके ।।
 
सुभग सिंहासन आप बिराजैं । वाम भाग  वैदेही  राजैं ।।
 
कर जोरे रिपुहन हनुमाना । भरत लखन सेवत बिधि नाना ।।
 
शिव अज नारद गुन गन गावैं । निगम नेति कह पार न पावैं ।।
 
नाम प्रभाव सकल जग जानैं । शेष महेश गनेस बखानैं 
 
भगत कामतरु पूरणकामा । दया क्षमा करुना गुन धामा ।।
 
सुग्रीवहुँ को कपिपति कीन्हा । राज विभीषन को प्रभु दीन्हा ।।
 
खेल खेल महु सिंधु बधाये  । लोक सकल अनुपम यश छाये ।।
 
दुर्गम गढ़ लंका पति मारे । सुर नर मुनि सबके भय टारे ।।
 
देवन थापि सुजस विस्तारे । कोटिक दीन मलीन उधारे ।।
 
कपि केवट खग निसचर केरे । करि करुना दुःख दोष निवेरे ।।
 
देत सदा दासन्ह को माना । जगतपूज भे कपि हनुमाना ।।
 
आरत दीन सदा सत्कारे । तिहुपुर होत राम जयकारे ।।
 
कौसल्यादि सकल महतारी । दशरथ आदि भगत प्रभु झारी ।।
 
सुर नर मुनि प्रभु गुन गन गाई । आरति करत बहुत सुख पाई ।।
 
धूप दीप चन्दन नैवेदा । मन दृढ़ करि नहि कवनव भेदा ।।
 
राम लला की आरती गावै । राम कृपा अभिमत फल पावै ।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

20 October Birthday: आपको 20 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 अक्‍टूबर, 2026)

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: सूर्य-शुक्र युति से 12 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

अगला लेख