Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्ष 2012 : सर्च में टॉप 10 खबरें

Advertiesment
हमें फॉलो करें वर्ष 2012 टॉप 10 खबरें समाचार
वर्ष 2012 यूं तो कई घटनाओं और समाचारों के लिए याद किया जाएगा, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने सर्च इंजन गूगल पर जिन 10 समाचारों को सर्वाधिक सर्च किया, उनमें राजेश खन्ना का निधन, अभिषेक मनु सिंघवी का सेक्स टेप आदि प्रमुख हैं।

PR
10. राजेश खन्ना : एक सुपर स्टार का दुनिया से जान
राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपर स्टार थे। उन्होंने 160 से ज्यादा फिल्मों से दर्शकों के मन को छुआ। कटी पतंग, आराधना, अमर प्रेम, आनंद जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले राजेश खन्ना की लंबी बीमारी और निधन की खबर जुलाई और अगस्त में सुर्खियों में बनी रही। बीमारी में उनके स्वास्थ्य की पल-पल की खबर और निधन के बाद उनकी लिव इन पार्टनर अनिता आडवाणी और उनके परिजनों के बीच संपत्ति विवाद की खबरें भी शीर्ष पर रहीं।

वर्ष 2012 टॉप 10 खबरें समाचार
FILE
9. रायसीना हिल्स पहुंचे प्रणब मुखर्जी
कांग्रेस सरकारों में सत्ता शीर्ष पर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी का सपना तो था कि वे भारत के प्रधानमंत्री बनें, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वर्ष 2012 में दादा सत्ता के गलियारों से निकलकर राष्ट्रपति भवन पहुंच गए। राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरने से लेकर शपथ ग्रहण तक लोगों में प्रणब दा के बारे में हर छोटी से छोटी जानकारी जानने की जिज्ञासा बनी रही।

वर्ष 2012 टॉप 10 खबरें समाचार
FILE
8. भूकंप के झटके और सुनामी का भय
अप्रैल माह में इं‍डो‍नेशिया में जबर्दस्त भूकंप के बाद भारत के चेन्नई सहित तमिलनाडु में भारी झटके महसूस किए गए। लोगों के मन में 2004 में आई सुनामी की भयावहता थी। भूकंप से सं‍बंधित चेतावनियां और सावधानियां लोग इंटरनेट पर खोजते रहे।

वर्ष 2012 टॉप 10 खबरें समाचार
FILE
7. 'किंगफिशर' जमीन प
लिकर किंग विजय माल्या की हवाई कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस की आर्थिक स्थिति ऐसी खराब हुई कि वह अब तक नहीं संभल पाई है। लगातार हो रहे घाटे से किंगफिशर का संचालन तो दूर कर्मचारियों को वेतन के लाले तक पड़ गए। उसका कर्ज लगातार बढ़ता रहा। किंगफिशर की वित्तीय समस्याएं उस वक्त बढ़ गईं, जब उसके कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण लंबी हड़ताल पर चले गए। इसकी वजह से हवाई जहाजों की उड़ानें बंद करनी पड़ीं। ऐसे में लोग इंटरनेट पर यह खोजते रहे कि किंगफिशर पर इतना बड़ा संकट आने के बाद रंगीन मिजाज विजय माल्या आखिर कर क्या रहे हैं?

वर्ष 2012 टॉप 10 खबरें समाचार
FILE
6. अभिषेक मनु सिंघवी : सेक्स टैप से सनसन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अभिभाषक अभिषेक मनु सिंघवी लव, सेक्स और धोखा में फंस गए, जब उनका सीनियर महिला वकील के साथ सेक्स टैप सोशल नेटवर्किंग साइट्‍स पर किसी ने अपलोड कर दिया। इस वीडियो को इंटरनेट पर फैलाने के लिए फेसबुक पर सिंघवी वीडियो के नाम से एक पेज भी बनाया गया। सिंघवी इस टैप से इनकार करते रहे और कहते रहे कि उनकी निजी जीवन की बातों को कोर्ट में न घसीटा जाए। इस सेक्स टैप के कारण उन्हें कांग्रेस प्रवक्ता का पद गंवाना पड़ा।

वर्ष 2012 टॉप 10 खबरें समाचार
FILE
5. असीम त्रिवेदी : कलम की ताकत
कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी के भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी नेताओं पर बनाए गए कार्टून से खूब बवाल मचा। असीम ने इन कार्टून्स को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया। उस पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया गया। असीम ने हार नहीं मानी। उन्होंने सभी कार्टून ब्लॉग पर डाल दिए। असीम को लोकतंत्र की अवमानना का दोषी पाते हुए गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है।

उनकी गिरफ्तारी को जनता ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला माना और खूब विरोध किया। असीम ने भी जेल में अनशन किया। जनता के बढ़ते दबाव से कुछ दिनों बाद असीम को जेल से रिहा कर दिया गया। अपने कार्टून्स से असीम जनता के ‍हीरो बन गए। उनके साहस और प्रसिद्धि का इनाम उन्हें यह मिला कि बिग बॉस के सीजन 6 में उन्हें प्रतिभागी के तौर पर बुलाया गया।

वर्ष 2012 टॉप 10 खबरें समाचार
FILE
4. टीम अन्ना का टूटना और 'आप' का जन्म
जहां 2011 में भ्रष्टाचार को मिटाने और जन लोकपाल लाने के मुद्दे पर अन्ना हजारे और उनकी टीम के आंदोलन और अनशन ने खूब सुर्खियां बटोरीं, वहीं 2012 में टीम अन्ना का टूटना भी चर्चा में रहा। टीम अन्ना के दिग्गजों के रास्ते अलग-अलग हो गए। अरविंद केजरीवाल ने टीम अन्ना से नाता तोड़ते हुए अपनी अलग टीम और पार्टी बना ली। यहां तक कि बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के नाम से अपना एक अलग राजनीतिक दल भी बनाया।

वर्ष 2012 टॉप 10 खबरें समाचार
FILE
3.सैंडी तूफान के साए में अमेरिका
सैंडी तूफान ने सुपर पॉवर अमेरिका में खूब तबाही मचाई। लोगों की उत्सुकता सैंडी के बारे में जानने के लिए लगातार बनी रही। गूगल पर भी सैंडी के बारे में खूब जानकारियां खोजी गईं। सैंडी तूफान से निपटने के लिए की गई अमेरिका की तैयारियों और सैंडी तूफान के तबाही का मंजर दिखाते फोटो गूगल पर खूब सर्च किए गए।

वर्ष 2012 टॉप 10 खबरें समाचार
FILE
2.विलासराव देशमुख का निधन
महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की अचानक बीमारी और असामयिक निधन की खबरें इंटरनेट पर सुर्खियों में रहीं। देशमुख जब बीमार हुए थे, उस समय केन्द्र में मंत्री थे। उनकी अंत्येष्टि से लेकर श्रद्धांजलि की खबरों को इंटरनेट पर काफी खोजा गया।

वर्ष 2012 टॉप 10 खबरें समाचार
FILE
1.शेयर बाजार : मनी है तो हनी है...
हालांकि बिजनेस से जुड़ी खबरों को लेकर आम आदमी की रुचि बहुत कम होती है, लेकिन बात जब शेयर बाजार की हो तो निवेशकों की नजर उसी ओर टिकी होती है। मार्केट का उतार-चढ़ाव। सेंसक्स कितने अंक चढ़ा, कितना टूटा। कौनसी कंपनी के शेयर के दाम बढ़े, किसके घटे। बाजार पर मंदड़ियों का कब्जा है या तेजड़ियों का, यह सर्च गूगल पर खूब की गई। हो भी क्यों नहीं, आखिर मनी है तो हनी है...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi