dharma sangrah

2019 में ‘गूगल’ पर इन की-वर्ड्स को यूजर्स ने सबसे ज्‍यादा किया सर्च

नवीन रांगियाल
दुनिया के सबसे बड़े  गूगल सर्च इंजन को पूरी दुनिया की खबर रहती है। शायद इसीलिए इसे ‘गूगल बाबा और ज्ञान का पिटारा’ कहा जाता है। कुछ खोजना है, जानना है, समझना है तो सिर्फ एक क्‍लिक कीजिए और स्‍क्रीन पर हजारों रिजल्‍ट सामने आ जाएंगे। इस ग्‍लोबल इनसाइक्‍लोपिडिया का इस्‍तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है।  
इसी संदर्भ में साल 2019 में सबसे ज्‍यादा सर्च किए विषय और ‘की-वर्डस’ की गूगल ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। जिससे पता चलता है कि इस साल गूगल पर सबसे ज्‍यादा क्‍या और किसे खोजा गया।

यूजर्स ने इस बार फिल्‍म, स्‍पोर्टस, इलेक्‍शन से लेकर चंद्रायान-2 और धारा 370 को गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च किया गया। आईये जानते हैं उन विषयों के बारे में जिन्‍हें यूजर्स ने सबसे ज्‍यादा सर्च किया।

ये हुए सबसे ज्‍यादा सर्च
गूगल पर जिन्‍हें सबसे ज्‍यादा सर्च किया गया उनमें क्रिकेट वर्ल्‍ड कप टॉप पर रहा। इसमें कोई आश्‍चर्य नहीं है कि भारत में क्रिकेट की दीवानगी बरकरार है। इसके बाद इंटरनेट यूजर्स ने लोकसभा इलेक्‍शन, चंद्रायान-2, बॉलीवुड फिल्‍म कबीर सिंह और हॉलीवुड फिल्‍म एवेंजर एंडगेम और जोकर के बारे में जानकारी ली गई।

चुनावी हेरफेर की उत्‍सुकता
चुनावों की बात करें तो लोगों ने महाराष्‍ट्र इलेक्‍शन को काफी सर्च किया गया। इसमें ऐसे की-वर्ड्स डाले गए जो महाराष्‍ट्र के चुनावों के परिणाम और इसके बाद वहां की सरकार में हुए उलटफेर की न्‍यूज को लेकर थे। इसी तरह प्रधानमंत्री किसान योजना के बारे में सर्च किया गया।

किन चेहरों को खोजा गूगल पर
गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों को इंटरनेट पर सबसे ज्‍यादा खोजा गया उनमें इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को सर्च किया गया। बता दें कि अभिनंदन बालाकोट एयरस्‍ट्राइक के बाद जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्‍तान में फंस गए थे, वहां पाकिस्‍तानी सेना ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद भारत सरकार ने दबाव बनाकर उन्‍हें पाकिस्‍तान से रिहा करवाया था। भारत आने के बाद अभिनंदन देश के हीरो बन गए थे। गूगल सर्च में अभिनंदन के बाद लता मंगेशकर, क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेता विकी कौशल को ढूंढ़ा गया।

उल्‍लेखनीय है कि रानू मंडल कुछ ही महीनों पहले रेलवे स्‍टेशन पर भीख मांगते और गाते हुए वायरल हुई थीं, जिसके बाद संगीतकार हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल फिल्‍म में गाने का मौका दिया और वो रातों-रात सोशल मीडिया की सनसनी बन गई। इस साल रानू मंडल को भी लोगों ने जमकर खोजा।   

व्‍हॉट इज व्‍हॉट भी
स्‍पोर्टस में सबसे ज्‍यादा सर्च क्रिकेट वर्ल्‍ड कप, प्रो कब्‍बडी लीग, कोपा अमेरिका और ऑस्‍ट्रेलियन ओपन को किया गया। इसके साथ ही लोगों ने गूगल पर व्‍हॉट इज से शुरू होने वाली सर्च सबसे ज्‍यादा की गई। मसलन व्‍हॉट इज आर्टिकल 370, व्‍हाट इज एक्‍जिट पोल, व्‍हॉट इज हॉवडी मोदी, व्‍हॉट इज अयोध्‍या केस और ई-सिगरेट क्‍या है।   

ऐसे भी हुई सर्चिंग  
इसके साथ ही हाऊ टू लिंक आधार टू पेन कार्ड, हाऊ टू फील जीएसटीआर, हाऊ टू प्‍ले पबजी, हाऊ टू चेक नेम इन वोटिंग लिस्‍ट और हाऊ टू नो पोलिंग बूथ जैसे की वर्ड्स डालकर भी सर्च किया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

नवीनतम

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

UP में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली रफ्तार, 7 महीने में 20,500 मामले सामने आए; 18 हजार से ज्यादा का निस्तारण

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद का मलबा हटाते ही मिला पुराना कुआं, जमीन के नीचे क्या छिपा था? सामने आया चौंकाने वाला राज

काशी में CM योगी का आध्यात्मिक अंदाज, कालभैरव से लेकर बाबा विश्वनाथ तक टेका माथा; की सुख-समृद्धि की कामना

अगला लेख