सुरक्षा बलों ने खोए बेहतरीन जवान

Webdunia
वर्ष 2008 में हुए आतंकवादी हमलों ने न केवल देश को हिलाकर रख दिया, बल्कि सुरक्षा बलों खासकर राजधानी दिल्ली और आर्थिक केंद्र मुंबई दोनों के ही पुलिस बल को गहरी क्षति भी पहुँचाई। दोनों ही शहरों ने अपने कुछ बेहद जाँबाज अधिकारी गँवाए।

मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में एनएसजी के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन तथा एक कमांडो गजेन्द्रसिंह शहीद हो गए।

इसरो के अवकाश प्राप्त अधिकारी के. उन्नीकृष्णन के एकमात्र पुत्र मेजर उन्नीकृष्णन का जन्म 15 मार्च 1977 को हुआ था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हुए और उसके बाद 1999 में सेना के सदस्य बने।

मुंबई के ऐतिहासिक ताज होटल को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए चलाए गए अभियान में एनएसजी के एक घायल कमांडो को बचाने के लिए आगे बढ़े संदीप आतंकवादियों की गोलियों के शिकार हो गए।

इस साल मुंबई के पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे, विजय सालस्कर और अशोक कामटे मुंबई हमलों में शहीद हो गए तो दिल्ली पुलिस के अधिकारी राजबीरसिंह और मोहनचंद शर्मा को अलग-अलग घटनाओं में जान गँवाना पड़ी।

दिल्ली पुलिस को इस साल पहला बड़ा झटका तब लगा जब उसके मुठभेड़ विशेषज्ञ राजबीरसिंह को इस साल मार्च में गुड़गाँव में कथित तौर पर एक प्रॉपर्टी डीलर ने गोली मार दी।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

पार्टनर के लिए 20 बेहतरीन रोमांटिक गुड मॉर्निंग लव शायरी और कोट्स

भारत में कैसे आता है मॉनसून? समझिए बारिश का पूरा विज्ञान

ओवरथिंकिंग को कम कर सकते हैं ये फूड्स, जानें फायदे

हर आदमी को पता होनी चाहिए दिल के दौरे की ये शुरुआती निशानियां

बरखा की बूंदों में भीगी ये शायरी पढ़ कर दिल हो जाएगा तरोताजा