Hanuman Chalisa

84 महादेव : श्री रेवन्तेश्वर महादेव(56)

Webdunia
सूर्य के तेज को न सहन कर पाने के कारण उनकी पत्नी संज्ञा उन्हें छोड़ कर चली गईं और तप करने लगीं। यह बात सूर्य को पता चली तो वे कुरूक्षेत्र पहुंच गए। यहां संज्ञा को सूर्य ने घोड़ी के रूप में देखा। तब वह भगवान के सामने गईं और नासिका से अश्विनी कुमार नामक घोड़े के मुख वाले पुत्र को जन्म दिया। रेत से रेवन्त पुत्र खड्ग और तलवार लेकर उत्पन्न हुआ। बाल्य काल में ही उसने तीनों लोक जीत लिए। सभी देवता घबरा कर ब्रह्मा की शरण में गए। ब्रह्मा ने सभी देवताओं को शिवजी के पास भेज दिया।



देवताओं ने शिवजी से कहा कि अश्विनी कुमार के तेज के कारण सारी सृष्टि जल रही है। आप उनकी रक्षा करें। शिवजी ने अश्विनी कुमार का स्मरण किया और अश्विनी कुमार शिवजी के पास आ गया। शिवजी ने प्यार से उसे गोद में बैठाया और उससे कहा कि तुम महाकाल वन में कंटेश्वर के पूर्व में स्थित एक उत्तम लिंग है और तुम उसका पूजन और दर्शन करो और वहीं निवास करो। देवता तुम्हारा पूजन करेंगे और तुम राजाओं के राजा होगे। अश्विनी कुमार शिवजी की आज्ञा से महाकाल वन में आया और वहां आकर शिवलिंग का पूजन किया।

रेवन्त के पूजन के कारण शिवलिंग रेवन्तेश्वर महादेव के नाम से विख्यात हुआ। मान्यता है कि जो मनुष्य इस शिवलिंग के दर्शन कर पूजन करता है उसकी 7 पीढियों को सुख मिलता है तथा अन्त काल में स्वर्ग में वास करता है।

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

21 June Birthday: आपको 21 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य दक्षिणायन 2026: 21 जून से या कर्क संक्रांति से? जानिए कब शुरू होता है उत्तरायण पर्व

Weekly Horoscope 22-28 June 2026: इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 22–26 June 2026: 22 से 28 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल