Hanuman Chalisa

84 महादेव : श्री पशुपतेश्वर महादेव(64)

Webdunia
प्राचीन समय में एक राजा थे पशुपाल। वे परम धर्मात्मा और पशु के पालन में विशेष ध्यान रखते थे। एक बार राजा समुद्र के किनारे गए और उन्होंने वहां पांच पुरुषों तथा एक स्त्री को देखा। राजा उन्हें देख मूर्छित हो गया। वे पांचों पुरुष तथा स्त्री उसे घर ले आए। राजा जब होश में आया तो उसने उनसे युद्ध किया। इस बीच पांच पुरुष और आ गए। राजा उनमें से किसी को भी मार नहीं पाया और वे दसों पुरुष और स्त्री राजा के शरीर में लीन हो गए। राजा दुखी हो गए। इस बीच वहां नारद मुनि आए और राजा ने उन्हें पूरी बात बताई व उनसे पुरुषों व स्त्री का परिचय पूछा।


नारद मुनि ने कहा कि जो दस पुरुष थे उनमें पांच ज्ञानेन्द्रिय और पांच कामेन्द्रिय थी और जो स्त्री थी वह मन रूप बुद्धि थी। वे क्रोधवश तुम्हारे पास आए थे। तुम्हारे पितामह ने यज्ञ में महादेव का भाग और स्थान नहीं रखा था। जिस पर महादेव ने अपने धनुष से देवताओं को दंड दिया, जिससे सभी पशु योनि को प्राप्त हुए। सभी देवताओं ने ब्रह्मा से निवेदन किया और फिर भगवान शिव के पास पहुंचे। यहां शिव ने प्रसन्न होकर उनसे कहा कि आप सभी महाकाल वन में जाओ और वहां लिंग रूपी पशुपतेश्वर महादेव के दर्शन करो।

सभी देवता महाकाल वन में आए और यहां शिवजी के दर्शन किए तथा पशु योनि से मुक्त हुए। मान्यता है कि जो भी मनुष्य पशुपतेश्वर के दर्शन-पूजन करता है उसके पूर्वज भी पशु योनि से मुक्त हो जाते हैं।

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

08 April Birthday: आपको 8 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं

अक्षय तृतीया आने वाली है, अभी से कर लें ये 6 खास तैयारी

बुध का मीन राशि में गोचर: इन 4 राशियों के बदलेंगे हालात, मिलेगा शुभ फल