84 महादेव : श्री अभयेश्वर महादेव(48)

श्री अभयेश्वर महादेव
Webdunia
एक बार इस पर ब्रह्मा को चिंता हुई कि कल्प समाप्त होने पर चंद्र ओर सूर्य भी नष्ट होंगे। उन्होंने सोचा अब सृष्टि की स्थापना कैसे होगी। इस दुख के कारण आंसू गिरे जिससे हारव ओर कालकेलि नामक दो दैत्य प्रकट हुए। सृष्टि पर कुछ न होने के कारण दोनों दैत्य ब्रह्मा को मारने के लिए दौड़े। ब्रह्मा वहां से भागे। उन्होंने समुद्र के बीच प्रकाश देखा ओर पुरुष से उसका परिचय पूछा तो उन्होंने बताया कि सृष्टि पालक विष्णु हूं। ब्रह्मा ने उनसे दोनों दैत्यों से रक्षा करने के लिए कहा। दैत्य विष्णु को भी मारने के लिए दौड़े। ब्रह्मा-विष्णु दोनों समुद्र में छिप गए। यहां ब्रह्मा ने महाकाल वन में नूपुरेश्वर के दक्षिण में स्थापित शिवलिंग का पूजन करने के लिए कहा। ब्रह्मा-विष्णु दोनों महाकाल वन पहुंचे, शिवलिंग का पूजन किया।

शिव ने प्रसन्न होकर दर्शन दिए। शिव ने भय का कारण पूछा तो ब्रह्मा ने बता दिया। शिव ने दोनों को पेट में छिपा लिया ओर कुछ देर बाद जब दोनों बाहर निकले तो दोनों दैत्य भस्म हो चुके थे। ब्रह्मा ओर विष्णु ने शिव से वरदान मांगा कि जो भी मनुष्य शिवलिंग के दर्शन करेगा उसे आप अभयदान देंगे। तब से ही शिवलिंग अभयेश्वर महादेव के नाम से विख्यात हुआ। मान्यता है कि जो भी मनुष्य इस शिवलिंग का दर्शन कर पूजन करता है उसे धन, पुत्र ओर स्त्री का वियोग नहीं होता है। संसार के समस्त सुखों को भोग कर अंतकाल में परमगति को प्राप्त करता है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

गर्मी में करें ये धार्मिक उपाय, मिलेगी तपती धूप में सकारात्मक ऊर्जा और शांति

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

अचला या अपरा एकादशी का व्रत रखने से क्या होता है?

सभी देखें

धर्म संसार

18 मई 2025 : आपका जन्मदिन

18 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

कब से प्रारंभ हो रही है पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा, क्या रहेगा इस बार खास?

Vastu Tips: कामयाबी की ओर बढ़ते कदम: कार्यस्थल पर तरक्की पाने के 10 उपाय

अचला एकादशी व्रत से मिलते हैं ये 8 अद्भुत लाभ