Festival Posters

आजादी के पहले इस तरह होते थे चुनाव...

Webdunia
सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (13:10 IST)
क्‍या आप जानते हैं कि आजादी के पहले भी चुनाव होते थे.. जी हां, यह सच है, आजादी के पहले भी चुनाव होते थे। हालांकि यह भी सच है कि उस समय हर किसी को अपना वोट देने का अधिकार नहीं था, बल्कि कुछ खास लोग ही इस मतदान में शामिल होते थे। आइए, जानते हैं आजादी के पहले कैसे होता था चुनाव...

वैसे देश का संविधान साल 1950 से लागू हुआ और साल 1952 से चुनाव होना शुरू हुए, जिसमें लोकतंत्र के तहत सभी को मतदान करने का अधिकार दिया गया, लेकिन उसके पूर्व यानी कि आजादी से पहले भी चुनाव होते थे।

सन् 1857 के बाद लोकल सेल्फ गवर्नमेंट पॉलिसी अंग्रेजों ने पारित की, जो 1884 में पूरी तरह से लागू हो गई, जबकि 1909 में इलेक्शन एक्ट पारित हुआ। उसके बाद इलेक्शन शुरू हुए। उस वक्त की मतदाता सूची में 50 लोगों के नाम होते थे।

लेकिन उस समय चुनाव में हर किसी को अपना वोट देने का अधिकार नहीं था, बल्कि कुछ खास लोग ही जो ईस्ट इंडिया कंपनी को टैक्स अदा किया करते थे, ऐसे जमीदारों और साहूकार लोगों को ही वोट डालने का अधिकार था।

इसी सूची में शामिल लोग मतदाता होते थे और उन्हीं लोगों में से 4 लोग चुनाव उम्‍मीदवार होते थे। बाद में यही लोग चुनाव जीतकर इलाके के विकास के लिए कार्य करते थे।(सांकेतिक फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के साथ युद्ध और अमेरिका का 'कन्फ्यूजन', क्या है डोनाल्ड ट्रंप का असली गेमप्लान?

UP में संपत्ति विवादों पर लगाम लगाने की तैयारी, रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की होगी जांच

योगी सरकार ने किया गो हत्यारों व तस्करों का दमन, सलाखों के पीछे धकेले गए 35 हजार से अधिक आरोपी

ग्राउंड रिपोर्ट: सरकारी दावों और खाली सिलेंडरों के बीच फंसी जनता, इंडक्शन कुकटॉप 'आउट ऑफ स्टॉक'

us-israel iran war : US KC-135 क्रैश या ईरानी हमले में तबाह, आखिर क्या है सच, 4 अमेरिकी सैनिकों की मौत

अगला लेख