Hanuman Chalisa

सिडनी में होली हास्य कवि सम्मलेन

रेखा राजवंशी
आजकल विदेशों में बसी भारतीय युवा पीढ़ी में भाषा और कविता के प्रति रुझान कम हो चला है। कोई भी कॉन्सर्ट होता है तो लोग हज़ारों की संख्या में पहुंच जाते हैं, परन्तु कविता से जुड़ा कार्यक्रम हो तो 50-100 लोग जुटाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अपनी संस्कृति और साहित्य को भावी पीढ़ी तक पहुँचाना पहली पीढ़ी का काम हो जाता है। 
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में होली और हास्य की परंपरा को बरकरार रखते हुए इलासा यानी इंडियन लिटरेरी एंड आर्ट सोसायटी ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया ने 22 मार्च को एक सफल कवि सम्मेलन का आयोजन किया। संस्था की संस्थापक रेखा राजवंशी ने कहा कि साहित्य और भाषाओँ को लुप्त होने से बचाना ज़रूरी है।
 
कवि सम्मलेन में मेलबर्न के हास्य कवि सुभाष शर्मा और कैनबरा के हास्य व्यंग्य कवि किशोर नांगरानी को आमंत्रित किया गया था। सिडनी के प्रमुख कवि, कवयित्रियों में डॉ. प्रभात सिन्हा, अनिल वर्मा, रेखा राजवंशी, विमला लूथरा, डा. शैलजा चतुर्वेदी, रितु भामरा, विजयसिंह, राजीव कपूर और गरिमा त्रिवेदी मुख्य थे। 
सुभाष शर्मा के समोसा जलेबी ने रंग जमाया तो किशोर जी के सटीक व्यंग्यों ने लोगों को खूब हंसाया। रेखा राजवंशी के दोहों में उपस्थित लोगों ने साथ दिया तो राजीव कपूर की हास्य कविता का मज़ा उठाने से भी लोग नहीं चूके। वूलोंगॉन्ग के उद्योगपति अरुण कुमार जगतरामका भी उपस्थित हुए और बीच-बीच में हास्य की फुलझड़ियां छोड़ते रहे। भारतीय समुदाय के अन्य माननीय अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सब ने ढाई घंटे के इस कवि सम्मलेन का आनंद उठाया।  

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर अपनों को भेजें ये 10 शुभकामना संदेश

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

किसानों के लिए आफत बना मौसम, सावन में भी सूखे के आसार

Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन परिचय और 10 उल्लेखनीय कार्य

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर 10 लाइन में भाषण