Hanuman Chalisa

लड़कियों को देखने के लिए 360 डिग्री पर भी इन लड़कों की गर्दन घूम जाए, ऐसा भी क्या यूनिक है भाई

खुशबू जैसानी
ये जो बार-बार गर्दन के साथ नजरें घुमाते हैं ये लड़के, थकते नहीं क्या भाई साहब? चाहे दोस्तों के साथ हो या फिर अकेले, अरे रुकिए यहां तक तो ठीक! जब बात हो गर्लफ्रैंड या मां-बाप के साथ, तब भी उल्लू की तरह आंखें फटी की फटी ही रहती हैं। सुना था कि लड़कियां बड़बोली होती हैं, पर आजकल जमाना उल्टा हो गया है। लड़कों का मुंह नहीं थकता गॉसिप करने में। और वो गॉसिप कुछ ही देर में पास में बैठीं लड़कियों का गला घोट देती है। कोई भी लड़की, कोई भी मतलब सुन्दर, सिंपल कैसी भी हो, कमेंट तो उनके लिए तैयार होकर बैठा रहता है। आपको आज बता दें कि लड़के, लड़कियों को बार-बार मुड़कर देखते क्यों है? और कमेंटबाजी क्यों करते हैं?
 
लड़कियों में कॉन्फिडेंस :
 
बिना आई कॉन्टेक्ट किए जब लड़की पूरे एटीट्यूड के साथ चलती है तो बेचारे ये देखकर ही आधे फ्लैट हो जाते हैं और मन में आता है, 'वाह! इतना एटीट्यूड और कॉन्फिडेंस! कुछ तो बात है इसमें।'
 
शांत स्वभाव :
 
लड़के खुद भले ही बड़े से बड़े बकरबोले क्यों न हो, लड़कियां उन्हें गूंगी ही पसंद होती हैं। यहां 'गूंगी' से मतलब है कम बोलने वाली। लड़कियों का बोलने का स्टाइल और लिप्सिंग भी लड़के बहुत ही अच्छे से नोटिस करते हैं।
 
शानदार फिगर :
 
लड़की का फिगर चाहे अच्छा हो या बुरा, पर बोले बिना लड़कों को चैन तो आएगा नहीं। बहुत- सी बार लड़कियों के फिगर के बारे में ये जो ग्रुप डिस्कशन करते हैं, वो वल्गर भी हो जाता है। वैसे अगर कोई दूसरी लड़की ऐसे कमेंट्स सुन ले, तो थप्पड़ जरूर पड़ सकता है।
 
मेकअप और जुल्फें :
 
जब लड़की के पूरे चेहरे पर उसकी जुल्फें हो, तब तो इमोशंस बम की तरह फूट पड़ते हैं और मन में गाना बजने लगता है इन लड़कों के और आपने भी सुना ही होगा, 'ये रेशमी जुल्फें, ये शरबती आंखें'।
 
मैच्योरिटी और ड्रेसिंग सेंस :
 
छोटी दिखने वाली लड़कियां इन लड़कों को काम पसंद आती हैं। दिल में गिटार तो तब बजता है, जब कोई मैच्योर लड़की इनके सामने आ जाए। इसके साथ ही अगर लड़की ने कोई सेक्सी-सी शॉर्ट ड्रेस पहनी हो तो ध्यान तो सबसे पहले जाना ही है। और बात करें सलवार सूट की तो उसमें भी लड़कियां सुन्दर दिखती ही हैं..
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

Flat Vastu Tips: फ्लैट में रह रहे लोगों के लिए वास्तु के 5 टिप्स

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

निर्जला एकादशी पर शर्बत क्यों बांटा जाता है, जानिए इसके फायदे

Muharram 2026: मुहर्रम की 10वीं तारीख क्यों है खास? जानिए यौम-ए-आशूरा की पूरी कहानी

अगला लेख