Hanuman Chalisa

व्यंग्य : लो आ गया नागिन डांस का मौसम!

श्याम यादव
देश में सर्दी, बारिश और गर्मी का अपना मौसम है या यूं कहा जाए कि इन मौसमों से ही आम जनजीवन चलता है। मगर एक ऐसा मौसम भी है जिस पर आज तक किसी मौसम विज्ञानी ने ध्यान दिया ही नहीं।
 
देश के सर्वाधिक लोकप्रिय इस मौसम के आने और जाने का अपना समय है। एक निश्चित नियत तिथि से इसका आगाज हो जाता है जिसका सबको इंतजार रहता है। इस मौसम का लुत्फ देशभर में दूरदराज तक के लोग उठाते हैं। क्या बच्चे, क्या जवान और किशोर? यहां तक कि प्रौढ़ भी इसका फायदा उठा ही लेते हैं।
 
दीपावली के 11 दिनों बाद जब देव के जागने का दिन होता है तब ये मौसम भी शुरू होता है। वैसे जो सोता है, वह उठता भी है, चाहे वह इंसान हो या भगवान। मगर देवताओं के जागने के इस पर्व का खासकर कुंआरे युवक-युवतियों को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस मौसम के साथ ही 'मंगलम् भगवान विष्णु, मंगलम् गरूड़ ध्वज/ मंगलम् पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि' की मंगल ध्वनि के साथ 7 जन्मों के बंधन का मौसम शुरू हो जाता है और इसी के साथ नागिन डांस करने वालों का मौसम भी आ जाता है। इस नागिन डांस को किसी शैली में नहीं बांधा जा सकता। ये फ्रीस्टाइल का डांस होता है।
 
सड़क पर लौटकर दोनों हाथ सिर के ऊपर ले जाकर नागिन के फन जैसा बनाने वाली शैली इसकी चर्चित शैली है। बारात के चल समारोह का मुख्य आकर्षण ये डांस होता है। नागिन का ऐसा डांस जिसे यदि सचमुच में नागिन देख ले तो वह गश खाकर मूर्छित हो जाए, मगर इस डांस के बिना बारात का मजा अधूरा रहता है।
 
अगर डांस की बात की जाए तो इस डांस का प्रादुर्भाव कब, कहां और कैसे हुआ? इस बात पर शोध किया जा सकता है। शोध तो इस बात पर भी किया जा सकता है कि ये डांस कला है या विज्ञान? खोज तो इस बात पर भी की जा सकती है कि जिन लोगों में नागिन की आत्मा प्रवेश कर जाती है और ये इस डांस को करने लगते हैं तो क्या वे डांसर होते हैं? यदि नहीं तो फिर वे कैसे ये डांस कर लेते हैं? क्या डांस करने वाले को किसी 'पेय पदार्थ' (!) की जरूरत होती है और उसके सेवन के बाद ही वे इस सर्वाधिक जनप्रिय डांस को कुशलता से करने लगते हैं?
 
इस डांस के लिए जो लोग लालायित होते हैं, वे कोई प्रशिक्षित नहीं होते। न ही उन्हें कोई अनुभव होता है। पर एक की देखादेखी अनेक लोग इस नागिन डांस के दीवाने हो जाते हैं और बेचारा दूल्हा, जिसके मन में शादी की जल्दी होती है, इन नागिन डांस करने वालों पर मन ही मन कुढ़ता रहता है।
 
कारण जो भी हो, पर नागिन डांस का अपना मजा है। देश की रग-रग की जीवनशैली में रचे-बसे इस नागिन डांस पर मेरे 'मन डोले मेरा, तन डोले...' की धुन राष्ट्रीय और स्थायी है। बैंड वाले भिया तो अब इस धुन के आदी हो गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख