ramcharitmanas

एक अप्रैल पर कविता : अप्रैल फूल

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
April Fool
 
अप्रैल फूल 
कहीं नहीं खिलता मगर 
खिल जाता 
एक अप्रैल को 
क्या, क्यों, कैसे ?
अफवाओं की खाद से और 
मगरमच्छ के आंसू से सींचा
लोगों ने इस अप्रैल फूल को।
 
इसीलिए ये झूठ का पौधा
एक अप्रैल के गमले में 
फल-फूल रहा वर्षों से। 
 
लोग झूठ को भी
सच समझने लगे 
झूठ के बाजारों में
क्या अप्रैल फूल के
बीज मिलते  
जब पूछे, तो लोग कहते -हां
बस एक अप्रैल को ही
दुकानों पर मिलते है।
 
आप को विश्वास हो तो
आप भी लगाए 
घर की बालकनी में और आंगन में 
लोगों को जरूर दिखाए 
कहे कि हमारे यहां एक अप्रैल का फूल खिला
ताकि उन्हें कुछ तो विश्वास हो।
 
एक अप्रैल को भी 
सुंदर सा फूल खिलता है 
जैसे वर्षों बाद खिलता ब्रह्म कमल 
जिसे देखा होगा सब ने
मगर अप्रैल फूल 
कभी देखा नहीं 
शायद एक अप्रैल को
हमारे द्वारा बोया ही हमें देखने का
सौभाग्य प्राप्त हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख