Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : जीवन क्या है?

तुषार रस्तोगी
जीवन, प्रभु की लिखी सुन्दर कविता है
जीवन, खुद के लिए स्वयं लिखी गीता है 


 
जीवन, गर्मी की रात में आती कंपकंपी है
जीवन, मुश्किलातों में मिलती थपथपी है 
 
जीवन, कानों के बीच का अंतरिक्ष है
जीवन, गालों के बीच खिलता वृक्ष है 
 
जीवन, गीत है जिसे हर कोई सुनता है
जीवन, सपना है जो हर कोई बुनता है 
 
जीवन, मधुर यादों का बहता झरना है
जीवन, प्यारी बातों को जेब में भरना है 
 
जीवन, अपनों से जी भरकर लड़ना है
जीवन, सही के लिए गलत से भिड़ना है 
 
जीवन, झूठ-मूठ का रूठना-मनाना है 
जीवन, ज्यादा सा खोना जरा सा पाना है 
 
जीवन, स्थान है जिसे सिर्फ आप जानते हैं 
जीवन, ज्ञान है जिसे सिर्फ आप मानते हैं 
 
जीवन, बर्फ के बीच से उगती कुशा है
जीवन, बहकते पल में मिलती दिशा है 
 
जीवन, प्रेयसी के हाथों का छूना है
जीवन, पान पर लगा कत्था-चूना है 
 
जीवन, रेत में पिघलता एक महल है 
जीवन, इंसानी किताब की रहल है 
 
जीवन, गले में अटकी एक मीठी हंसी है 
जीवन, जान में लिपटी बड़ी लंबी फंसी है 
 
जीवन, दमदार हौसलों से दौड़ती रवानी है 
जीवन, मासूम बच्चों से बढ़ती कहानी है 
 
जीवन, कभी खामोश ना रहने वाली खुशी है 
जीवन, 'निर्जन' युद्ध है जहां योद्धा ही सुखी है। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

हमने भारत तो बना लिया, अब भारतीय बनाना होंगे, संविधान इसके लिए सबसे सशक्‍त माध्‍यम है

भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर अपनों को भेजें ये 10 शुभकामना संदेश

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

किसानों के लिए आफत बना मौसम, सावन में भी सूखे के आसार