Hanuman Chalisa

सहारा मामले में सेबी ने रिफंड की प्रक्रिया शुरू

Webdunia
मंगलवार, 14 मई 2013 (21:42 IST)
FILE
नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने बहुचर्चित सहारा मामले में उन व्यक्तिगत निवेशकों का पैसा वापस किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनका सत्यापन वह कर चुका है। यह मामला सहारा द्वारा विभिन्न गैरकानूनी तरीकों से 24,000 करोड़ रुपए की राशि जुटाने से जुड़ा है ।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने केवल उन निवेशकों को पैसा लौटाना शुरू किया है, जिनके मामलों में सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह का दोहराव सामने नहीं आया। बाकी निवेशकों को रिफंड के लिए उच्चतम न्यायालय के आगामी निर्देशों तक इंतजार करना होगा।

न्यायालय इस मामले पर 17 जुलाई को सुनवाई कर सकता है। सहारा ग्रुप ने इस मामले में सेबी के पास 5,120 करोड़ रुपए जमा कराए थे और दावा किया है कि वह अपनी दो कंपनियों के बांडधारकों को 20,000 करोड़ रुपए पहले ही लौटा चुका है। निवेशकों का रिफंड सेबी के पास जमा कराई गई राशि में से किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार सहारा का दावा है कि उसने उच्चतम न्यायालय के 31 अगस्त 2012 के आदेश से पहले ही सीधे तौर पर रिफंड किए थे। उसके इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी की जानी है। सूत्रों का कहना है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद सहारा ने सेबी को निवेशकों की जो सूचियां सौंपी हैं, उनमें भी अनेक दोहराव व अन्य विसंगतियां देखने को मिली हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई पुणे के बीच यातायात ठप

नया रक्षा बैंक क्यों बनाना चाहता है नाटो का सदस्य कनाडा

मुंबई में बारिश का तांडव: मानखुर्द में इमारत गिरने से 6 की मौत, स्कूल बंद

Top News 6 July: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, मुंबई पानी-पानी, मानखुर्द में इमारत गिरी

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला