Hanuman Chalisa

रात में सोते वक्त सड़पते हैं पैर, जानिए 9 कारण और करें ये 3 योगासन

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 4 मई 2021 (03:01 IST)
कई लोग जब रात में सोते हैं तो उनके पैर सड़पते रहते हैं या दर्द करते रहते हैं। खासकर पिंडलियां दर्द करती रहती है। ऐसा कई कारणों से होता है। कारणों का पता चलने पर ही हम उसका निदान कर सकते हैं। आओ जानते हैं कि आखिर क्यों सडपते हैं पैर।
 
ALSO READ: योगा स्नान करने के 14 चमत्कारिक फायदे
कारण : अकसर महिलाओं और पुरुषों में टांगों का दर्द देखा जाता है। महिलाओं में इस दर्द का मुख्य कारण है बहुत देर तक 1.रसोई में काम करना, 2.कपड़े धोना, 3.मधुमेह, 4.हाई हील की चप्पलें पहनना और 5.अधिक चलना। वहीं पुरुषों में इसके मुख्य कारण है 6.कुर्सी में पैर लटकाकर बैठना, 7.अधिक गाड़ी चलाना, 8.ज्यादा खड़ा रहना, 9.सख्त तलवों के जूते पहना आदि।
 
नोट : यदि डायबिटीज को छोड़कर और कोई कारण हैं तो आप यहां बताए गए योग करके दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। उक्त तकलीफ वाले मरीजों के लिए योगासन के साथ ही दर्द से छुटकारा पाने के लिए जीवन शैली में आवश्यक बदलाव लाना भी जरूरी है। ऐसे मरीजों के लिए प्रस्तुत हैं मात्र तीन आसन। उक्त आसनों को नियमित करने से लाभ मिलेगा।

 
1. दंडासन- दीवार से पीठ लगाकर बैठ जाएं, कूल्हे पूरी तरह से दीवार से स्पर्श करें। घुटने व टांगें सीधे करके बैठ जाएं। योग बेल्ट की मदद से पांव के पंजे अपनी ओर खींचें। इस आसन को दस से पंद्रह मिनट करें, बीच में थकान महसूस होने पर पांव ढीले छोड़ें।
ALSO READ: कंप्यूटर पर 8 घंटे कार्य करने के 10 नुकसान, 5 बचाव और 10 योगा टिप्स
2. पादांगुठासन- पलंग या जमीन पर लेट कर दोनों टांगें सीधी कर लें। दोनों टांगें अपनी ओर खींचें। योग बेल्ट की मदद से टांग को सीधा ऊपर उठाएं। घुटना सीधा व पांव का पंजा अपनी ओर खींच कर रखें। आसन को लगभग एक से तीन मिनट के लिए रोकें। आसन को करते समय सांस न रोकें।
 
 
3. पद्मासन- यह आसन बैठकर किया जाता है। पहले पैर लंबे कर आपस में सटा लें फिर बाएं हाथ से दाएं पैर का अंगूठा पकड़कर दाहिने पैर को बाएं पैर की जंघा पर रख दें। फिर बाएं पैर को ऊपर की दाहिनी जंघा पर स्थापित करें। ‍तब दोनों हाथ की कलाइयां घुटनों पर सीधी रखें। दोनों हाथ अंगूठे के पास वाली अंगुली अंगूठे से मिलाएं, बाकी तीन अंगुलियां सीधी रखें। आंखें बंद तथा रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। गर्दन सीधी तथा नासाग्र दृष्टि बनाए रखें अथवा भृकुटी पर चित्त को एकाग्र करें। यह समस्त दुर्भावनाओं का विनाशक पद्मासन कहा जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा