मेग लैनिंग बनीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान, जेमिमा उपकप्तान

Webdunia
गुरुवार, 2 मार्च 2023 (15:58 IST)
मुंबई:दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन की शुरुआत से पूर्व ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता कप्तान मेग लैनिंग को अपनी महिला टीम की कमान सौंपी है। भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स को उप-कप्तान बनाया गया है।
 
लैनिंग ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिये बहुत बड़ा पल है। साल 2011 में पदार्पण करने वाली लैनिंग ने 2014 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली थी। महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तान लैनिंग अब तक ऑस्ट्रेलिया को पांच टी20 विश्व कप और एक वनडे विश्व कप जिता चुकी हैं।

<

 Introducing  - In and As... 

A #CapitalsUniverse production #YehHaiNayiDilli #WPL #MegLanning pic.twitter.com/M8FgDTgVYB

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 2, 2023 >
उप-कप्तान जेमिमा ने 2018 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और हाल के वर्षों में वह भारतीय टी20 टीम की प्रमुख खिलाड़ी रही हैं। जेमिमा अपने करियर में 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलकर 1704 रन बना चुकी हैं, जिसमें 10 अर्द्धशतक शामिल हैं।
 
डब्ल्यूपीएल की शुरुआत चार मार्च को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबले से होगी। कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत पांच मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले से करेंगे।(एजेंसी)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

1000 रन पार यशस्वी जायसवाल, INDvsENG सीरीज में जड़ दिए 700 से ज्यादा रन

तोक्यो ओलंपिक के कांस्य को पेरिस में स्वर्ण पदक में तब्दील करना है भारतीय हॉकी टीम का लक्ष्य

7 साल पहले धर्मशाला में ही डेब्यू कर बचाया था कुलदीप ने, 1 दर्जन मैचों में बनाया यह रिकॉर्ड

100वां टेस्ट खेल रहे अश्विन ने कुलदीप के हाथों में गेंद देकर जीता दिल (Video)

फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड 2 के लिए भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम की घोषणा

अगला लेख
More