महिला दिवस पर कविता : स्त्री शीतल-शांत समीर सी

Webdunia
-सविता व्यास
 
स्त्री शीतल-शांत समीर सी
तो तप्त लू की तरह भी होती है
स्त्री त्याग की असीम आकाश सी
तो सहिष्णुता की धरती भी होती है
स्त्री अल्हड़ पहाड़ी नदी सी
तो गंभीर अगाध सागर भी होती है
स्त्री नरम नाजुक लता सी
तो मान-मर्यादा की रक्षक भी होती है
स्त्री बुद्धि-प्रतिभा आत्मविश्वास की
गुलदस्ता सी
तो पत्नी बन पति की अनुगामिनी हो जाती है
स्त्री बच्चों के लिए दुआ की
छतरी सी
तो बच्चों की उपेक्षा और अपने       
प्यार के बीच
फंसी बेबस पक्षी सी हो जाती हें
स्त्री जब भी अपने मन पर
अरमानों की सिलवट देखती है
स्त्री उसे इस्तरी कर
सपाट पत्थर कर देती है
स्त्री जो महत्वकांक्षा की
धधकती लपट थी
स्त्री बुझ कर राख़ हो जाती है...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

International Day Of Peace: अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस आज, जानें इतिहास और 2024 की थीम

World Alzheimer's Day: विश्व अल्जाइमर दिवस आज, जानें इतिहास, लक्षण, कारण और उपाय

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

अगला लेख
More