कहीं आपके घर तो नहीं आ रहे ऐसे मेहमान

Webdunia
भारत में 'अतिथी देवो भव' की परंपरा है। आपके घर में भी मेहमानों के आने जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में आपका मेहमानों का जमकर सत्कार करना बनता ही है। हम भी अपने मेहमानों के आने की राह तकते हैं। उनके आने पर जमकर खुश भी होते हैं।


 
 
क्या आपको भी है ऐसे मेहमानों का अनुभव जो बन जाते हैं गले की हड्डी। ऐसे भी मेहमान होते हैं जिनके आपने पर जलजला आ जाता है। ये मेहमान आते तो वक्त पर हैं परंतु इनका जाने का कोई समय नहीं। न मौके की नज़ाकत समझते हैं और न ही आपकी जरूरत। परंतु फिर भी मेहमान तो मेहमान हैं। ये आएं तो इनका भी करें सत्कार। आइए जानें हम किन मेहमानों का कर रहे हैं जिक्र। कहीं आपके घर भी तो नहीं आ रहे हैं इस तरह के मेहमान, जो कर देंगे आपके लिए मुसीबत खड़ी। 
 
1. ऐसे मेहमान जो कभी नहीं जाते! 
 
ये आ गए कि मुसीबत आ गई। जैसे मुसीबत कभी जाती नहीं दिखती, ऐसे ही ये भी जमे हुए ही नजर आते हैं। आप बार बार घड़ी देख रहे हैं परंतु उनका टिकने का मन है। 
 
2. इन्हें हर 2 घंटे में कुछ खाना होता है।  
 
अब अगर लंबी सीटिंग होगी तो आपको दुबारा से स्नैक या चाय के लिए पूछेंगे। इन्हें बीपी और हार्ट जैसी समस्याएं हैं जिनके कारण दवाई लेनी है। कुछ खाए बिना दवाई नहीं खा सकते। चाय हर 2 घंटे में न मिले तो इनका सिरदर्द हो जाता है। जाइए कुछ खाने का इंतजाम करिए। थोड़ी चाय भी हो ही जाए। 
 
3. आपके घर को छोटा कहने वाले मेहमान।  
 
इनका स्टेटस बहुत हाई है। ये घर में नहीं मेंशन में रहते हैं। आपको कई बार कहने से नहीं चूकेंगे कि आपका घर छोटा सा है, परंतु अच्छा है। आपने बढ़िया मैनेज किया है वर्ना ये तो इतने छोटे घर में काम ही न चला पाते। 
 
4. गॉसिप की दुकान मेहमान। 
 
ये मेहमान चलते फिरते रेडियो स्टेशन हैं। इनके गॉसिप बुलेटिन के बाद, गॉसिप चर्चा और एनालिसिस होती है। ये अनाउंसमेंट करते हैं जिसमें इनकी राय एक्सपर्ट ओपिनियन है। आपके घर में कदम रखने के साथ ही इनकी खबरें चालू हो जाती हैं, चाहे आपका इंटरस्ट हो या नहीं। 
 
5. आपके प्लान का इन्हें पता होना ही चाहिए। 
 
आप अभी शादी के बारे में बात करने के मूड में नहीं। जब भी आपके घर में शादी होगी, इन्हें आप जरूर बताएंगे। मिलने का मौका और कारण कुछ भी हो, कहीं बात चल रही है कि नहीं इन्हें जरूर जानना है।

इन्हें घर पहुंचाना है आपकी जिम्मेदार, जानिए अगले पेज पर क्यों....  
 
 

6. हमें घर छोड़ दो!   
 
ये आने का पूरा इंतज़ाम करके आते हैं परंतु इनके जाने के लिए आपकी मुसीबत होनी है। इन्हें जो छोडने आए थे वो चले गए हैं। या ये आ गए हैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट से परंतु उसमें बड़ी भीड़ थी। आप घर छोडने की सहूलियत दे ही दें। उनके इशारे बहुत हैं, आप समझिए तो सही। 


 
 
7. ज्यादा और ज़ोर से बोलने वाले मेहमान। 
 
इनके पास कहने के लिए बहुत कुछ है और इन्हें लगता है कि इनकी बातें बहुत रूचिकर हैं। ये बहुत बोलते हैं और बहुत ज़ोर से बोलते हैं। आपको सुनना होगा, मेहमान जो ठहरे। 
 
8. छुपा हुआ मोटिव वाले मेहमान। 
 
इन मेहमानों का मतलब कुछ खास है। ये कुछ चाहते हैं जैसे बीमा की पॉलिसी बेचना। बातों ही बातों में आपको कुछ न कुछ डील करवा ही डालेंगे। 
 
9. बेलगाम बच्चों के साथ आने वाले मेहमान। 
 
आपका घर बेहद साफ सुथरा और सजा हुआ है। हर चीज़ सही जगह पर रखी है। इनमें कुछ नाजुक सामान भी है। इन मेहमानों पर लदी हुई है बेशर्मी। बच्चों को सही मैनर्स सिखाना ये भूल ही जाते हैं। इनके बच्चे उत्पात करते हैं और आप मन मसोस कर रह जाते हैं। 
 
10. इन्हें सामान छूने की बीमारी है। 
 
ये क्या है इनका प्रिय वाक्य है। आपके हर सामान की जानकारी इन्हें चाहिए। कुछ भी सामान उठाकर, उसे उलटपुलट कर देखने का इन्हें शौक होता है। आप कह भी क्या सकते हैं। 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

इस दिवाली बस इस एक ब्यूटी सीक्रेट से मिलेगा घर पर ही पार्लर से बढ़कर निखार

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

दिवाली पर आपके घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकती हैं ये लाइट्स

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

अगला लेख
More