Hanuman Chalisa

क्या BJP को समर्थन देने को तैयार हैं दुष्यंत चौटाला...जानिए वायरल तस्वीर का सच...

Webdunia
सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (12:58 IST)
सोशल मीडिया पर हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (JJP) के संस्थापक दुष्यंत चौटाला की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के जरिए दावा किया गया है कि दुष्यंत चौटाला ने भाजपा को समर्थन देने की बात कही है।
 
क्या है वायरल तस्वीर में-
 
Arav Back ‎ नामक फेसबुक यूजर ने BJP हरियाणा ग्रुप पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “जेजेपी आलो...पिछले दरवाजे से नहीं, बीजेपी को जीताकर मेन दरवाजे से दाखिल हो जाओ। बोलो बीजेपी जिंदाबाद...”
 
तस्वीर में आजतक न्यूज चैनल की ‘BREAKING NEWS’ प्लेट नजर आ रही है, जिसपर लिखा है- ‘जरूरत पड़ी तो बीजेपी का सर्मथन-दुष्यंत’। सोशल मीडिया पर यूजर्स दुष्यंत चौटाला के इस बयान को अभी का मानकर शेयर कर रहे हैं।

abc

क्या है सच-
 
वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमें कोई खास जानकारी नहीं मिली। फिर हमने इंटरनेट पर ‘दुष्यंत चौटाला, BJP’ कीवर्ड्स के साथ सर्च किया, तो हमें हाल ही में छपी ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें दुष्यंत के इस तरह के बयान का जिक्र हो। बल्कि, दुष्यंत के हाल ही के बयानों को देखा जाए, तो वह भाजपा पर हमलावर ही नजर आ रहे हैं।
 
चूंकि वायरल तस्वीर में आजतक का लोगो है, हमने इससे संबंधित वीडियो को आजतक के यूट्यूब चैनल पर सर्च किया। कुछ कीवर्ड्स के साथ सर्च करने पर हमें 19 अक्तूबर 2014 को अपलोड किया गया एक वीडियो मिला, जिसका शीर्षक था- ‘बीजेपी का समर्थन कर सकती है INLD’।
 
इसके डीटेल में लिखा था- ‘इनेलो प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को चुनाव के बाद समर्थन देने की घोषणा की है।’


 
इस वीडियो के 35वें सेकंड पर वायरल तस्वीर वाला फ्रेम नजर आया। अब यह यह स्पष्ट हो गया कि वायरल तस्वीर इसी वीडियो की है। 
 
बता दें कि INLD से 2018 में निष्कासित होने के बाद दुष्यंत चौटाला ने पिता अजय चौटाला के साथ मिलकर जननायक जनता पार्टी (JJP)  नाम से एक नया दल बना लिया था। INLD की स्थापना दुष्यंत चौटाला के परदादा चौधरी देवी लाल ने की थी। चौधरी देवी लाल भारत के छठे उप-प्रधानमंत्री रहे हैं।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि दुष्यंत चौटाला के जिस बयान की तस्वीर अभी वायरल हो रही है, वह साल 2014 की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

नवीनतम

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

UP Bahraich Crocodile Attack : बहराइच में दर्दनाक हादसा, घाघरा नदी किनारे गए 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ खींच ले गया, घंटों बाद मिला शव

Who is Neha Bora : कौन हैं नेहा बोरा? CJP प्रोटेस्ट के बाद क्यों हैं चर्चा में, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

अगला लेख