Vastu Tips : यदि आप ये 5 कार्य नित्य करते हैं तो हो जाएंगे कंगाल

WD Feature Desk
मंगलवार, 4 जून 2024 (15:11 IST)
Vastu Tips : हर व्यक्ति की आदतें अलग-अलग होती हैं। ज्योतिष शास्त्र और गरुड़ पुराण में शुभ-अशुभ आदतें बताई गई हैं। शुभ आदतों की वजह से हमें भाग्य का साथ मिलता है और अशुभ आदतों की वजह से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी आदतें भी आपको दरिद्र या कंगाल बना देती हैं। यदि आप में भी ये आदतें हैं तो इसे तुरंत ही छोड़ दें।
ALSO READ: वास्तु की ये 5 टिप्स आजमाएं, माता लक्ष्मी बरसाएंगी धन
1. बाथरूम को गंदा छोड़ने की आदत : काफी लोग नहाने के बाद बाथरूम गंदा ही छोड़ देते हैं यानी कि वे नहाकर सीधे बाहर निकल जाते हैं जबकि उन्हें बाथरूम को साफ करने के लिए 2 या 3 लोटे से पानी डालना चाहिए ताकि आपके नहाने का गिरा पानी और साबुन आदि का घोल बह जाए। जहां गंदगी रहती है, खासतौर पर बाथरूम में गंदगी होने पर राहु-केतु के दोष बढ़ने लगते हैं। राहु-केतु छाया ग्रह हैं और दोनों हमेशा वक्री रहते हैं। राहु-केतु उन लोगों के लिए अशुभ हो जाते हैं जो साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं। बाथरूम की गंदगी की वजह से वास्तु के दोष भी बढ़ते हैं। 
 
2. जल की बर्बादी : कई लोग बिना वजह पानी की बर्बादी करते हैं। ये आदत ज्योतिष के नजरिए से दुर्भाग्य बढ़ाने वाली है। इसकी वजह से चंद्र और राहु-केतु के दोष बढ़ते हैं। पानी का कारक चंद्र है और बाथरूम जल तत्व से संबंधित है। बाथरूम में पानी का अपव्यय करने से कुंडली में चंद्र कमजोर हो जाता है। ग्रह एक राशि में करीब 18 माह रुकते हैं। इनकी वजह से ही कालसर्प योग बनता है। राहु-केतु ऐसे ग्रह हैं, जिनकी वजह से किसी भी व्यक्ति की किस्मत रातों रात बदल सकती है। 
3. कड़वी वाणी : कई लोग हैं जो अपने घर में दिनभर किसी न किसी बात को लेकर कटु वचन ही बोलते रहते हैं या जोर से चिल्लाते रहते हैं। ऐसे घरों में राहु का वास हो जाती है। कड़वे वचन या नकारात्मक वाणी बोलते रहने से लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है और जातक धीरे धीरे कंगाल हो जाता है।
ALSO READ: Vastu tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में रखी हैं ये 5 चीजें तो तुरंत कर दें बाहर, धन की होगी हानि
4. घर में रहने का तरीका : कई लोग अपने घरों में अर्धनग्न अवस्था में रहते हैं या फिर वे गंदे और फटे पुराने कपड़े पहनकर रहते हैं। वे सोचते हैं कि घर में ही तो हैं, कहीं जाना थोड़ी है।
 
5. देर तक सोते रहना : कई लोग हैं जो देर रात तक जागते हैं तो फिर सुबह देर तक सोते रहते हैं। उनकी आदत ही हो जाती है देर तक सोते रहना।
 
6. जूठे बर्तन : कई महिलाएं अपने घर में आलस करने जुटे बर्तन छोड़ देती हैं जिन्हें वे सुबह साफ करती हैं या करवाती हैं। इससे धन समृद्धि का नुकसान होता है।
ALSO READ: Vastu Tips : वास्तु के अनुसार जानें कि किस कारण से आती है घर में दरिद्रता

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में कब किस समय करना चाहिए पितृ पूजा और तर्पण, कितने ब्राह्मणों को कराएं भोजन?

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

Shukra Gochar : शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन

वास्तु के अनुसार कॉर्नर के फ्लैट का क्या होता है प्रभाव, जानें

सभी देखें

नवीनतम

18 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

18 सितंबर 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Guru Gochar : 12 साल बाद गुरु करेंगे बुध की राशि में गोचर, इन राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू

Lunar eclipse 2024: 17 या 18 सितंबर, कब है चंद्र ग्रहण? भारत में दिखाई देगा या नहीं, नोट कर लें सूतक काल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: 17 सितंबर का दैनिक राशिफल, जानिए सभी राशियों का हाल

अगला लेख
More