टीकाकरण में UP आगे, एक दिन में सबसे ज्यादा Vaccine डोज

Webdunia
मंगलवार, 25 मई 2021 (13:03 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस वैकसीनेशन (Coronavirus Vaccination) के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले भी अव्वल है। एक दिन में यूपी में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाई गईं, जबकि जबकि सर्वाधिक टीकों के मामले में महाराष्ट्र आगे हैं। 
 
भारत सरकार की वेबसाइट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2 लाख 69 हजार 831 टीके लगाए गए, जबकि महाराष्ट्र में इस अवधि में 2 लाख 37 हजार 52 टीके लगाए गए। हालांकि कुल टीकों के मामले में महाराष्ट्र आगे चल रहा है। वहीं यूपी दूसरे स्थान पर हैं।
 
24 घंटे में टीकाकरण के मामले 2 लाख 10 हजार 84 टीकों के साथ मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है, जबकि बिहार चौथे एवं गुजरात पांचवें स्थान पर है। इनके राजस्थान, ओडिशा, कर्नाटक आदि ऐसे राज्य हैं, जहां टीके के 1 लाख से ज्यादा डोज लगे हैं। 
 
महाराष्ट्र में 1 करोड़ 66 लाख 7 हजार 417 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 44 लाख 6 हजार 325 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कुल 2 करोड़ 10 लाख 13 हजार 742 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
 
वहीं, उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 31 लाख 80 हजार 187 लोगों को पहली डोज लग चुकी है, जबकि 33 लाख 63 हजार 47 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। राज्य में कुल 1 करोड़ 65 लाख 43 हजार 234 वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

ग्वालियर के डबरा में बाढ़ से हालात बिगड़े, हैदराबाद से NDRF से 60 सदस्यीय हेलिकॉप्टर से रवाना

मोदी की गणेश पूजा पर बवाल, शिवसेना UBT ने कहा- हमारे मुकदमों से अलग हों CJI

बुजुर्गों के बीच रोते हुए IPS चारू निगम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

NSA डोभाल ने की अपने रूसी समकक्ष से बातचीत, रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर हुई चर्चा

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी, जानें क्या हैं आपके शहर में भाव

अगला लेख
More