शर्मनाक, यूपी में खिलाड़ियों को टॉयलेट में परोसा खाना, वायरल वीडियो पर बवाल

Webdunia
मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (15:51 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कबड्डी खिलाड़ियों का खाना शौचालय में रखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ हो गया। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने ढिलाई बरतने के आरोप में जिला खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
 
सहारनपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 16 से 19 सितंबर तक लड़कियों की सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य के 16 संभागों की 300 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया था।
 
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि यूपी की कबड्डी खेलने वाली बेटियों को टॉयलेट में खाना परोसा गया। झूठे प्रचार पर करोड़ों खर्च करने वाली BJP सरकार के पास हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्था करने के पैसे नहीं हैं। धिक्कार है!
 
 
उन्होंने कहा कि यह भी पता चला कि खाना स्विमिंग पूल परिसर में पकाया गया था और 300 से अधिक लोगों के लिए भोजन तैयार करने के लिए केवल दो रसोइये लगे हुए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि भोजन तैयार करने के बाद उसे शौचालय में रखा गया था और यहीं से खिलाड़ियों ने खाना लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

अगला लेख
More