गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर की कहानी, कानपुर ADG की जुबानी

Webdunia
शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (09:08 IST)
कानपुर। कुख्यात अपराधी एवं कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
ALSO READ: महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर कुख्यात अपराधी विकास दुबे मुठभेड़ में ढेर
कानपुर के एडीजी जेएन सिंह ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ की गाड़ियां विकास को उज्जैन से ला आ रही थी, तभी अचानक एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दुबे ने एक एसटीएफकर्मी की पिस्तौल छीन ली और भागने का प्रयास किया। 
 
सिंह ने बताया कि हादसे के बाद दुबे ने एक एसटीएफकर्मी की पिस्तौल छीन ली और भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेर लिया और दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि विकास को तुरंत हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
ALSO READ: एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे, 8 दिन में 8 पुलिसकर्मियों की मौत का बदला : जानिए कब-क्या हुआ...
इससे पहले कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि सड़क हादसे के बाद दुबे ने मौके से भागने का प्रयास किया, जहां मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। विकास दुबे को गुरुवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

फिल्म इमरजेंसी के लिए कंगना रनौत को नोटिस जारी, सिखों की छवि खराब करने का है मामला

राहुल गांधी को धमकी देना पड़ा महंगा, बिट्टू और अन्य 3 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

वन नेशन वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, संसद के शीतकालीन सत्र में आएगा बिल

दिव्यांग युवक को कमरे में बंद कर पिटबुल से कटवाया, हालत गंभीर

Su-30MKI : अब भारत में बनेंगे रूसी युद्धक विमान सुखोई

अगला लेख
More