लखनऊ में गाड़ी टकराने की घटना पर दबंगों ने दरोगा को पीटा, वर्दी फाड़ी

हसनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोनकर ने बताया कि दरोगा पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी आशीष शुक्ला इंदिरा नगर का रहने वाला है।

Webdunia
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (18:53 IST)
लखनऊ। कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती द्वारा टैक्सी ड्रायवर को पीटने की घटना काफी वायरल हुई थी, लेकिन इस बार तो कुछ दबंगों ने खुलेआम एक दरोगा की पिटाई कर दी। हैरान करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
यह घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के निराला नगर की है। जानकारी के मुताबिक दरोगा विनोद कुमार किसी काम से अलीगंज होते हुए निराला नगर जा रहे थे। इसी बीच, दरोगा की गाड़ी रास्ते में खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई।
 
चूंकि शादी का मौका था, इसलिए वहां लोग भी बड़ी संख्‍या में मौजूद थे। लोगों ने हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दबंग लोगों ने पहले दरोगा गालियां दीं, फिर मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि शादी-समारोह में गाड़ियां बेतरतीब तरीके से खड़ी हुई थीं। 
 
जानकारी के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी। इस बीच, कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
 
आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एक आरोपी का नाम आशीष शुक्ला बताया जा रहा है। बाद में हसनगंज थाने की पुलिस ने दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
 
हसनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोनकर ने बताया कि दरोगा पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी आशीष शुक्ला इंदिरा नगर का रहने वाला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

NSA डोभाल ने की अपने रूसी समकक्ष से बातचीत, रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर हुई चर्चा

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी, जानें क्या हैं आपके शहर में भाव

मध्यप्रदेश में 4% महंगाई भत्ता नहीं मिलने से कर्मचारी नाराज, लाडली बहना में हर माह 1574 करोड़ खर्च होने पर भी उठाए सवाल

पीएम मोदी CJI डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर आयोजित गणेश पूजा में हुए शामिल, मोदी ने X पर किया पोस्ट

कर्नाटक में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद तनाव, 46 लोग गिरफ्तार

अगला लेख
More