UP: बच्‍ची का बलात्‍कारी आरोपी मौलवी गिरफ्तार, पीड़िता की मां को भी पकड़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (12:42 IST)
Maulvi accused of raping girl arrested: लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक मौलवी (Maulvi) और पीड़िता की मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने गुरुवार को लखनऊ में बताया कि एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले मलीहाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 8 साल की बेटी के साथ मदरसे में पढ़ाने वाले 2 लोगों ने बलात्कार किया है।
 
उन्‍होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद आबदीन और उसके भाई अरशद के रूप में हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
 
श्रीवास्‍तव ने बताया कि हमने मोहम्मद आबदीन और पीड़िता की मां को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आबदीन के फरार भाई की तलाश की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़िता के पिता खाड़ी देश में काम करते हैं और वह 8 महीने से विदेश में है। इसी दौरान बच्‍ची की मां और आबदीन के बीच संबंध बन गए।
 
आरोप है कि आबदीन उसकी 8 साल की बेटी से बलात्‍कार करता था। उसका भाई भी बच्‍ची को अपनी हवस का शिकार बनाता था। यह सब पीड़िता की मां की जानकारी में होता था। पुलिस उपायुक्‍त ने बताया कि घर लौटने पर बच्‍ची के पिता को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि पीड़ित बच्‍ची की मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Related News

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

Money Laundering Csae : ED ने YSRCP के पूर्व सांसद के यहां की छापेमारी

भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए, वायनाड में प्रियंका के मुकाबले नव्या

RSS नेता हत्याकांड : NIA ने PFI सदस्यों की जमानत को SC में दी चुनौती

झारखंड में भाजपा की पहली सूची में 66 उम्मीदवार, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन (संपूर्ण सूची)

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

अगला लेख
More