महंत नृत्य गोपाल दास अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Webdunia
रविवार, 24 अप्रैल 2022 (23:19 IST)
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की कर्ताधर्ता संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार को गंभीर हालत में लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
मेदांता अस्पताल से जारी बुलेटिन के मुताबिक 84 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास को मूत्र नली में संक्रमण और गुर्दे की गंभीर समस्या के चलते रविवार दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
अस्पताल पहुंचने के बाद महंत नृत्य गोपाल दास का तुरंत इलाज शुरू किया गया। उन्हें क्रिटिकल केयर विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत गंभीर मगर स्थिर है।
 
महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उन्हें नवंबर 2020 में भी सांस लेने में परेशानी थी। इसके बाद अक्टूबर 2021 में कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

हस्तशिल्पियों एवं जनजाति कारीगरों की कला को राष्ट्रपति ने सराहा

सरकार ने दी पीएम-आशा योजना जारी रखने की मंजूरी, 35000 करोड़ रुपए होगा वित्तीय व्यय

ब्रिटेन ने शुरू किया E-Visa परिवर्तन अभियान, भारतीयों सहित सभी से किया अपनाने का आग्रह

एक देश एक चुनाव का पूर्व मुख्य न्यायाधीशों ने किया विरोध, कोविंद समिति की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

One Nation One Election : 32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

अगला लेख
More