यूपी में महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, प्रियंका ने की वादों की बौछार

Webdunia
बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (12:52 IST)
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं के लिए कांग्रेस का अलग घोषणा पत्र जारी किया है। 
 
प्रियंका ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार में आने पर कांग्रेस 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह देगी, जबकि हर साल रसोई गैस के 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। 
 
यूपी में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने संबंधी अपनी बात को दोहराते हुए प्रियंका ने कहा कि इससे राज्य की महिलाएं सशक्त होंगी। इसके माध्यम से हम महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे महिलाओं की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। 
 
उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में छात्रावास बनाए जाएंगे। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की जाएगी। ग्रेजुएट छात्राओं को स्कूटी और 12वीं पास छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। साथ ही लड़कियों को इवनिंग स्कूल खोले जाएंगे। 
<

LIVE: Release of 'Women's Manifesto' in Lucknow.

उत्तरप्रदेश कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान)

https://t.co/qhZKQxKtxg

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 8, 2021 >
प्रियंका ने कहा कि सरकारी पदों पर 40 फीसदी नियुक्ति महिलाओं को दी जाएगी। अर्थात सरकारी पदों के लिए महिलाओं के लिए 40 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था होगी। पुलिस में 25 फीसदी महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। 
 
इसके साथ ही मनरेगा में भी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं को टैक्स में भी छूट दी जाएगी साथ ही गरीब महिलाओं को इंटरनेट मुफ्त दिया जाएगा। साथ ही 10 लाख रुपए तक इलाज सरकार कराएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

केजरीवाल देंगे इस्तीफा, दिल्ली में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

केजरीवाल के इस्तीफे पर भाजपा का सवाल, देश जानना चाहता है 48 घंटे का राज?

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का दौर थमा, जानिए 2 दिन बाद कैसा रहेगा मौसम

केजरीवाल 2 दिन बाद देंगे इस्तीफा, कौन बनेगा दिल्ली का नया CM?

FPI शेयर बाजार में कर रहे जमकर खरीदारी, सितंबर में किया 27856 करोड़ रुपए निवेश

अगला लेख
More