बलिया गोलीकांड : आरोपी का पक्ष लेने पर BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह से हाईकमान नाराज, गिर सकती है गाज

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (12:11 IST)
नई दिल्ली/ लखनऊ। बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि न्यायिक हिरासत के बाद पुलिस उसे रिमांड पर ले सकती है।

इस बीच खबरें हैं कि धीरेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में बयान देने पर बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर पार्टी हाईकमान नाराज है। उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधायक सुरेन्द्र सिंह से बात की है। खबरों के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वतंत्र देव सिंह को विधायक सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।

नड्डा ने यहा भी कहा है कि बलिया घटना की जांच में वे किसी प्रकार का हस्तक्षेप न करें वरना पार्टी उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी। गुरुवार को बलिया के दुर्जनपुर गांव में दो पक्षों के बीच गोलियां चल गई थीं। इसमें एक अधेड़ की मौत हो गई थी। गोली चलाने का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह भाजपा कार्यकर्ता है।
 
आरोपी के परिवार के सामने निकले थे आंसू : विधायक सुरेंद्र सिंह का आरोपी धीरेंद्र से गहरा नाता है, जिसे उन्होंने कबूल भी किया है। सुरेंद्र ने माना है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के आम चुनाव में बीजेपी के लिए सक्रिय सहयोगी रहे हैं। जब सुरेन्द्र सिंह बलिया के जिला अस्पताल में धीरेन्द्र के परिवार का हालचाल जानने पहुंचे थे। वहां उनके परिवार का दु:ख-दर्द देखकर उनकी आंखों से आंसू बह निकले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1984 में हाईजैक हुए विमान में सवार थे मेरे पिता, विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा खुलासा

राम मंदिर में सफाई करने वाली युवती से 9 लोगों ने किया गैंगरेप

जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती, तिहाड़ से बाहर आकर बोले केजरीवाल

पोर्ट ब्लेयर अब कहलाएगा श्री विजय पुरम, अमित शाह ने किया ऐलान

Retail Inflation : अगस्त में बढ़ी महंगाई, 3.65 फीसदी रही खुदरा मुद्रास्फीति

सभी देखें

नवीनतम

प्रसव बाद फिटनेस के लिए दिया जाने वाला समय काफी कम : दिल्ली हाईकोर्ट

राम मंदिर परिसर का काम अगले वर्ष जून तक पूरा हो जाएगा : नृपेन्द्र मिश्र

Manipur Violence : मणिपुर में कर्फ्यू में आज दी जाएगी 11 घंटे की ढील, सिर्फ इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

Haryana Elections : BJP के कैप्टन अभिमन्यु सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिए कितनी है संपत्ति...

सुप्रीम कोर्ट ने अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब

अगला लेख
More