Ayodhya Cruise: ‘जटायु क्रूज’ कराएगा अयोध्या की सैर, जानें कितना है किराया, कैसी है सुविधा

संदीप श्रीवास्तव
बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (22:00 IST)
राम नगरी में भव्य-दिव्य रामजन्मभूमि मंदिर के साथ-साथ रामजन्मभूमि को जाने वाले मार्गों को भक्तों व पर्यटकों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित करने का कार्य प्रगति पर है। अयोध्या से उड़ान भरने के लिए श्री राम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी निर्माण कार्य तेज है।

अयोध्या रेलवे स्टेशन को राम मंदिर के स्वरूप में ढाला जा रहा है। साथ ही साथ सम्पूर्ण राम नगरी अयोध्या में कई विकास की योजनाएं चल रही हैं। सरयू के गोद में श्रद्धालु कर सकेंगे 18 किलोमीटर लंबी जल यात्रा। उत्तरप्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या नगरी को राममय करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अयोध्या की धरती पर पर्यटकों व भक्तों के कदम रखते ही राम के जीवन चरित्र का आभास होने लगता है।
 
पर्यटन मंत्री करेंगे शुभारंभ : इसी कड़ी में अयोध्या की सरयू नदी में जटायू क्रूज को उतारा जा रहा है। इसके माध्यम से भक्तगण व पर्यटक अयोध्या का दर्शन कर सकेंगे। इस क्रूज का शुभारंभ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 8 सितंबर को अयोध्या के चौधरी चरण सिंह घाट पर करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के चल रहे विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा बैठक भी करेंगे। 
 
पर्यटन मंत्री, रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को जटायु क्रूज के जरिए मिलेगी बड़ी सौगात।  अयोध्या के घाटों की रामायणकालीन महत्वता की ले सकेंगे श्रद्धालु जानकारी, क्रूज,जल्द ही दो और क्रूज सरयु के जलधारा में होंगे संचालित।
 
जटायू क्रूज के संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनगरी में शुरू हो रहा क्रूज। अयोध्या पहुंचा जटायु क्रूज। दुबई से बनकर अयोध्या आया है जटायु क्रूज। जल्द ही सरयू की जलधारा में पर्यटकों को उपलब्ध होगी क्रूज सुविधा। अयोध्या क्रूज लाइंस के द्वारा लाया गया है जटायु क्रूज।

क्या है किराया : अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लगभग 100 यात्री जटायु क्रूज में कर सकेंगे यात्रा। अयोध्या से गुप्तार घाट गुप्तार घाट से अयोध्या लगभग 18 किलोमीटर की यात्रा कराएगा क्रूज। 70 लोग क्रूज के अंदर तो 30 लोग क्रूज के बाटम पर ले सकेंगे जल यात्रा का आनंद। 300 प्रति व्यक्ति होगा क्रम में किराया। जन्माष्टमी के दूसरे दिन सरयू में शुरू होगा क्रूज का संचालन।  अयोध्या से गुप्तार घाट तक चलाया जाएगा। 
 
क्या हैं क्रूज की विशेषता :  इसमें चारों तरफ प्रभु राम के जीवन से जुड़े चित्रों को दर्शाया गया है। इससे लोग इस पर बैठकर प्रभु राम के जीवन के बारे में भी चित्र के माध्यम से जानेंगे अयोध्यावासियों इसको लेकर खुशी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर के 34 फीसदी युवाओं का रक्तचाप असामान्य, मुख्यमंत्री यादव ने जारी की रिपोर्ट

Rajasthan : शाहपुरा में धार्मिक जुलूस पर पथराव, 1 कांस्टेबल घायल, 2 आरोपी हिरासत में, पुलिसबल तैनात

मेरठ में ढह गया तीन मंजिला मकान, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

अगला लेख
More