बुलंदशहर में पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाश ढेर, 50-50 हजार का था इनाम

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (11:30 IST)
बुलंदशहर। पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अब्दुल और आशीष एक ज्वैलरी शॉप से लूट के मामले में वांछित थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए 7 टीमें गठित की थी। जिसके चलते बुलंदशहर एसपी सिटी और खुर्जा पुलिस से मुठभेड़ के दौरान दोनों लुटेरे मारे गए। इन दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित है। हालांकि इस मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही और सब इंस्पेक्टर भी घायल हुए है।
 
बुलंदशहर के धमेड़ा में विगत 3 नवंबर को सर्राफा व्यापारी अरविंद की दुकान पर दिन दहाड़े आशीष और अब्दुल ने गन पाइंट पर 11 लाख की लूट की थी। व्यापारी अरविंद के विरोध करने पर उसकी कमर में बदमाशों ने गोली मार दी। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही थी।
 
सोमवार की रात्रि में मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि सर्राफ के यहां लूट करके गोली मारने वाले बदमाश शहर में खुलेआम घूम रहें है। पुलिस ने एक्टिव होते हुए हर में सघन चैकिंग अभियान चला दिया।
 
पुलिस की चैकिंग के दौरान वांछित आशीष की नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई, वही दूसरी मुठभेड़ अब्दुल के साथ कोतवाली देहात के पहासू में पुलिस से हुई। दोनों बदमाशों ने अपने को घिरता देखा तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, आत्मरक्षार्थ पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें दोनों लुटेरे पुलिस की गोली का शिकार हो गए। दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया को बताया कि यह दोनों मुठभेड़ कोतवाली नगर पुलिस और पहासू पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर हुई है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की शिनाख्त अब्दुल निवासी गांव भटवारा और आशीष निवासी गांव एमनपुर के रूप में हुई है। यह दोनों बदमाश बुलंदशहर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे और इन पर 50-50 इनाम भी रखा गया था।
 
पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने दोनो बदमाशों से सोना-चांदी और तमंचा बरामद किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal : ममता बनर्जी को राज्यपाल का आदेश, RG Kar मामले पर बुलाएं इमरजेंसी कैबिनेट बैठक

भजन गायक कन्हैया मित्तल भी भाजपा से नाराज, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

CM हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा ऐलान, असम में आधार के लिए NRC अनिवार्य

Chirag Paswan को पशुपति पारस के जरिए कंट्रोल करेगी BJP, बनाया यह प्लान

नरसंहार मामले को लेकर कश्मीरी पंडित संगठनों ने लिया यह बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : वकील बोले- पीड़िता को न्याय दिलाना जरूरी, अस्पतालों में अनुचित प्रथाओं के आरोप भी गंभीर

NIA की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन BJP दफ्तर में करने वाला था ब्लास्ट

क्‍या जेल में बंद आरोपी दूसरे केस में अग्रिम जमानत का हकदार है, Supreme Court ने दिया यह फैसला...

Heart attack और Heart failure में क्या अंतर है?

Apple Event 2024 Live Updates : एपल का मेगा इवेंट, iPhone 16 सहित क्या कुछ होगा खास

अगला लेख
More