Hanuman Chalisa

SBI Card ने Paytm के साथ मिलकर लॉन्च किए दो नए क्रेडिट कार्ड, जानिए क्या है ऑफर

Webdunia
बुधवार, 4 नवंबर 2020 (23:11 IST)
नई दिल्ली। एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेस (SBI Card) ने डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम (Paytm) के साथ साझेदारी में क्रेडिट कार्ड पेश किया है।
 
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने दो तरह के कार्ड ‘पेटीएम एसबीआई कार्ड’ और ‘पेटीएम एसबीआई कार्ड सिलेक्ट’ पेश किए हैं। यह दोनों कार्ड वीजा मंच पर काम करते हैं।
 
एसबीआई कार्ड ने इसे कंपनी के ग्राहकों को अलग-अलग तरह के उत्पाद पेश करने की नीति के अनुरूप बताया ताकि उन्हें उनकी खर्च की जरूरतों के मुताबिक अधिकतम मूल्य के उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें और उन्हें डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
 
कंपनी ने कहा कि इस साझेदारी से नए क्रेडिट कार्डधारक औपचारिक अर्थव्यवस्था में शामिल होंगे। इन कार्ड का उपयोग संपूर्ण पेटीएम की प्रणाली में किया जा सकेगा। यह कार्ड एनएफसी प्रौद्योगिकी से लैस होंगे जो ग्राहकों को कॉन्टैक्ट लेंस पेमेंट की सुविधा देगा।
 
 इस बारे में कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि देश में क्रेडिट कार्ड उद्योग का अभी बहुत विस्तार नहीं हुआ है। साथ ही मौजूदा वक्त डिजिटल भुगतान को लेकर लोगों का रुझान भी बढ़ा है। ऐसे में पेटीएम के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी क्रेडिट कार्ड को सबके लिए सुलभ बनाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

अगला लेख